हनुमान चालीसा बनाम नमाज: लखनऊ यूनिवर्सिटी गेट पर छिड़ा संग्राम, हिरासत में लिए कई छात्र

यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करने के बाद छात्रों में गहरा असंतोष है. प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि प्रशासन ने जानबूझकर मस्जिद का रास्ता (नमाज गेट) बंद किया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी स्थित मस्जिद के गेट को निर्माण कार्य के कारण बैरिकेडिंग बंद से तनाव बढ़ा है
  • छात्रों ने मस्जिद गेट बंद करने को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया और प्रदर्शन शुरू कर दिया है
  • प्रशासन ने निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा के लिहाज से गेट बंद करने की बात कही है. कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लखनऊ विश्वविद्यालय कैम्पस में तनाव चरम पर है. लाल बारादरी स्थित 'नमाज गेट' को बंद किए जाने के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े हंगामे में तब्दील हो गया है. यूनिवर्सिटी गेट पर भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

बैरिकेडिंग या जानबूझकर पाबंदी?

यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करने के बाद छात्रों में गहरा असंतोष है. प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि प्रशासन ने जानबूझकर मस्जिद का रास्ता (नमाज गेट) बंद किया है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है. 

कल 'नमाज', आज 'चालीसा' पर संग्राम

लखनऊ यूनिवर्सिटी में यह विवाद अब वैचारिक मोड़ लेता दिख रहा है. कल जहां नमाज को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था, वहीं आज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर भी माहौल गरमा गया है. सुबह से ही छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं. हंगामे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है. कई छात्रों को जबरन हटाकर हिरासत में लिया गया है. छात्रों को समझाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी गेट खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं. 

वहीं, लखनऊ यूनिवर्सिटी की लाल बारादरी में नमाज़ पढ़ने पर 13 छात्रों को नोटिस दी गई. शांति भंग की आशंका में 50-50 हजार के निजी मुचलके और जमानत भरने का आदेश दिया गया है. लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बारादरी में नमाज़ पढ़ने के विवादित प्रकरण में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 13 छात्रों को नोटिस जारी किया है. सहायक पुलिस आयुक्त/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, महानगर कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 126/135 के तहत जारी इस नोटिस में आरोप लगाया गया है कि संबंधित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में लाल बारादरी के पास चल रहे निर्माण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया, कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई.

Advertisement

इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय का परिसर सोमवार को उस समय अखाड़ा बन गया था, जब 'लाल बारादरी' इमारत में नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू और मुस्लिम छात्र गुटों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई. एक तरफ 'जय श्री राम' के नारे गूंजे, तो दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन हुआ. पूरा मामला कैंपस स्थित ऐतिहासिक लाल बारादरी बिल्डिंग से जुड़ा है. हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के बाद इस इमारत की मरम्मत का काम शुरू करवाया था और सुरक्षा के लिहाज से यहां बैरिकेडिंग लगाकर इसे कवर कर दिया था.
 

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा में विमान क्रैश, हर तरफ फैला विमान का मलबा, 7 की मौत