PM मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की मॉर्फ्ड तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाला ठग पहुंचा जेल 

मोहम्मद कासिफ प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों आदि के साथ अपनी तस्वीरें जोड़कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता था और अपनी रसूख बताकर लोगों को ठगता था.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
आरोपी के पास से एक मर्सिडीज़ कार व मोबाइल फोन बरामद हुआ है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नोएडा:

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों की मॉर्फ्ड तस्वीरों का उपयोग करके लोगों को चूना लगाने वाला नोएडा का एक ठग सलाखों के पीछे पहुंच गया है. 

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मोहम्मद कासिफ (36) प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों आदि के साथ अपनी तस्वीरें जोड़कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता था और अपनी रसूख बताकर लोगों को ठगता था.

पुलिस ने बताया कि कासिफ को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक मर्सिडीज़ कार व मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

यूपी एसटीएफ (नोएडा इकाई) के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद कासिफ है. वह नोएडा के सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम अपार्टमेंट में रह रहा था.''

Advertisement

उन्होंने बताया, ‘‘मोहम्मद कासिफ अपने पिता के साथ महाराष्ट्र में म्यूजिक वन न्यूज़ चैनल चलाता था. उसमें आर्थिक रूप से नुकसान होने के बाद वह ठगी करने लगा.''

मिश्रा ने बताया कि खुफिर विभाग से जानकारी मिली थी कि प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की मॉर्फ्ड तस्वीरें एक व्यक्ति इंटरनेट पर अपलोड कर उसका दुरुपयोग कर रहा है. 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एसटीएफ ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया.

Advertisement

मिश्रा ने बताया कि कासिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें -
-- Apple का भारत में क्या है प्लान? केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने NDTV को बताया
-- झारखंड में भीषण गर्मी, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पारा 43 डिग्री पार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran War: Trump ने दी ईरान को गाली, 'Open The F**king Strait, You Bas**rds', फिर दिया Ultimatum!
Topics mentioned in this article