- स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों की चोरी हुई और भगवान राम लुटेरों को सजा नहीं दे पाए
- स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर महामंडलेश्वर विष्ण दास ने उनकी जीभ काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की
- विष्ण दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन धर्म का दुश्मन बताते हुए उनकी आलोचना की और चेतावनी दी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लुटेरे करोड़ों रुपये राम मंदिर से लूट ले गए. भगवान राम उन लुटेरों को सजा तक नहीं दे सके. जब भगवान राम ये सब नहीं रोक पाए तो आपका भला कैसे होगा. अपने इस बयान से स्वामी प्रसाद मौर्य महामंडलेश्वर विष्ण दास के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनकी चीभ काटकर लाने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया है.
'भगवान राम लुटेरों को सजा नहीं दे पाए'
दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लुटेरे राम मंदिर से सोना-चांदी तक उड़ा ले गए और भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाए. तो आपका भला क्या करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता वो आपकी रक्षा कैसे कर सकता है. स्वामी प्रसाद के इस बयान पर स्वामी विष्णु दास महाराज ने उनको सख्त चेतावनी देते हुए उनकी चीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.
स्वामी प्रसाद सनातन के दुश्मन
उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को संस्कृति सनातन धर्म के विषय में कुछ ज्ञान नहीं है. राम मंदिर में राम भक्त चढ़ावा चढ़ाते हैं वो चोरी हुआ है तो स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि जब भगवान राम के मंदिर में चोरी हो गई और वह अपने मंदिर में रक्षा नहीं कर पाए तो दूसरों का क्या भला करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं.
जीभ काटकर लाने वाले को मिलेंगे 5 लाख
स्वामी विष्णु दास ने कहा कि मौर्य सनातन के दुश्मन हैं. जो भी उनकी जीभ काटकर लाएगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जब उनकी जीभ कट जाएगी तो वह राम मंदिर और सनातन धर्म के खिलाफ नहीं बोल पाएंगे. स्वामी विष्णु दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम भक्तों का मंदिर है और स्वामी प्रसाद मौर्य राम भक्त नहीं हैं. वह संस्कृति और सनातन और राम मंदिर के दुश्मन है.
ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा चोरी की SIT रिपोर्ट सरकार को सौंपी, FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश