उत्तर प्रदेश में छात्र ने 'जय श्री राम' लिखकर पास की परीक्षा, दो प्रोफेसर निलंबित

कुलपति वंदना सिंह ने कहा, "एक आरोप था कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं. इसलिए हमने एक समिति का गठन किया. उस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में कथित तौर पर 'जय श्री राम' और क्रिकेटरों के नाम लिखकर परीक्षा दी और पास कर दिए गए. हालांकि अब इस मामले में कार्रवाई की गई है. जौनपुर में राजकीय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को गीत, संगीत और धार्मिक नारे लिखी उत्तर पुस्तिकाओं पर अंकों के बदले छात्रों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कुलपति को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से शून्य अंक पाने वाले छात्रों को भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक देकर पास कर दिया गया.

एक आरटीआई के जरिए उजागर की गई अनियमितताओं को स्पेशल बैंक कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान पहचाना गया, इस दौरान अंकों में काफी अंतर देखे गए.

कुलपति वंदना सिंह ने कहा, "एक आरोप था कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं. इसलिए हमने एक समिति का गठन किया. उस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं."

धार्मिक नारों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जय श्री राम के उत्तर वाली कॉपी नहीं देखी है, लेकिन एक कॉपी है, जिसमें ऐसा कोई उत्तर नहीं है जिसके आधार पर छात्र को अंक दिए गए, लिखावट भी बहुत स्पष्ट नहीं थी."

Advertisement
राजभवन ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर मामले में सुनवाई के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

एनडीटीवी के पास उत्तर पुस्तिकाएं हैं, जहां 'फार्मेसी करियर के रूप में' के उत्तर के बीच में 'जय श्री राम' लिखा हुआ है. इसी जवाब में हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों का नाम भी आता है.

बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षक डॉ. विनय वर्मा और मनीष गुप्ता को निलंबित कर दिया गया.

कुलपति ने कहा, "शिक्षकों को चेतावनी दी गई है, ताकि ऐसा बात दोबारा ना हो. समिति ने शामिल शिक्षकों को बर्खास्त करने की सिफारिश की है. लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू है और चुनाव आचार संहिता हटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तेल में आग लगाएगा ईरान? America करेगा Pakistan पर अटैक? | Sucherita Kukreti | Trump