यूपी में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, शामली में कुख्यात रिहान अंसारी ढेर, 90 मामलों में था वांटेड

शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं. सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पुलिस फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान अंसारी ढेर हो गया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी रिहान अंसारी मारा गया.
  • रिहान अंसारी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में करीब 90 से अधिक मामले दर्ज हैं.
  • पुलिस ने बदमाशों से पिस्टौल, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और लूटा गया सामान बरामद किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली. इस दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान अंसारी ढेर हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग निकला. मुठभेड़ के दौरान जमकर फायरिंग. इस दौरान शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि रिहान अंसारी के खिलाफ लूट सहित विभिन्‍न धाराओं में 90 से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले मंगलवार रात को एक लाख के इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ ने मार गिराया था. 

शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं. सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया. 

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली: गोलियां की आवाज से गूंजा आरके पुरम, एनकाउंटर में दो बदमाश गिरफ्तार,  एक को लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया रिहान

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर निवासी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया. घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. उन्‍होंने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है. 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में सेना का ऑपरेशन जारी

लूट की वारदात के बाद एक्‍शन में आई पुलिस

एसपी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे. रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी. इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है. 

Advertisement

पुलिस ने 0.32 बोर की इटली में निर्मित बरेटा पिस्‍तौल, देश में निर्मित .32 बोर की पिस्‍तौल, आठ जिंदा कारतूस और कारतूस के सात खोखे, घटना में इस्‍तेमाल बिना नंबर प्‍लेट की मोटर साइकिल, लूटा गया मोबाइल और 2 अन्य मोबाइल, दो लूटी गई अंगूठी और नगदी बरामद की गई है.  

नवंबर 2025 में भी झिंझाना में की थी वारदात

पुलिस के अनुसार, रिहान ने नवंबर 2025 में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है. उसी के बाद रिहान पर डीआईजी‌ सहारनपुर‌ की‌‌ और‌‌ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. 

 10 साल से संभाल रहा था गिरोह की कमान

पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था. वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था. 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर ट्रंप का हाहाकार या हार? Netanyahu | Mojtaba Khamenei | Trump | US
Topics mentioned in this article