उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी रिहान अंसारी मारा गया. रिहान अंसारी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में करीब 90 से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बदमाशों से पिस्टौल, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और लूटा गया सामान बरामद किया.