‘राहुल गांधी के नाना RSS की शाखा में हाफ पैंट पहनकर जाते थे’; बलिया से संजय निषाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

RSS Controversy: बलिया दौरे पर यूपी मंत्री संजय निषाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नाना RSS की शाखा में जाते थे. 2027, विपक्ष और NDA पर क्या बोले जानिए यहां.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
संजय निषाद के बयान से सियासत गरमाई, राहुल गांधी और RSS को लेकर बलिया में दिया बड़ा बयान

UP Politics News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज कर दी है. बलिया दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में संजय निषाद ने राहुल गांधी के परिवार को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नाना RSS की शाखा में हाफ पैंट पहनकर जाते थे. संजय निषाद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव, श्रमिक आंदोलन, विपक्ष की राजनीति, महिला आरक्षण और विभिन्न राज्यों की सियासी परिस्थितियों पर भी खुलकर अपनी राय रखी.

राहुल गांधी पर सीधा हमला, RSS को लेकर दिया बयान

मंगलवार को बलिया पहुंचे संजय निषाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी आज RSS और BJP पर नफरत की राजनीति का आरोप लगाते हैं, लेकिन इतिहास सब जानता है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के नाना खुद RSS की शाखा में हाफ पैंट पहनकर जाते थे. आज सत्ता से दूर हैं तो कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं.” संजय निषाद के इस बयान को कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है.

UP Politics News: संजय निषाद का राहुल गांधी RSS बयान

2027 चुनाव को लेकर क्या बोले संजय निषाद

2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस मजलूमों, शोषितों और वंचितों पर है. उन्होंने कहा, “जिन्हें अब तक संविधान में हिस्सेदारी नहीं मिली, हमारी सरकार उन्हें हक दे रही है. जो काम हो रहा है, उसे जनता तक बताना भी जरूरी है.” उन्होंने संकेत दिए कि निषाद पार्टी इसी एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी.

नोएडा श्रमिक आंदोलन और अखिलेश यादव पर निशाना

नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग पर संजय निषाद ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने पहले ही कैबिनेट में निर्देश दे दिए थे. नियम‑कानून बनाने में थोड़ा समय लगता है. सरकार श्रमिकों के साथ है.” अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने वाले लोग बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर सकते.

Advertisement

असम, बंगाल और बिहार की सियासत पर टिप्पणी

राहुल गांधी द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को भ्रष्ट बताए जाने पर संजय निषाद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब हेमंता कांग्रेस में थे तब अच्छे थे और अब NDA में आने के बाद खराब हो गए. वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हर प्रदेश की अपनी भाषा और जरूरत होती है. केंद्र और राज्य में सरकार होने पर ही प्रदेश सशक्त होता है. उन्होंने इच्छा जताई कि हर राज्य उत्तर प्रदेश जैसा बने. बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां NDA तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और सरकार NDA की ही रहेगी.

अंबेडकर जयंती और महिला आरक्षण पर विपक्ष पर आरोप

विपक्ष द्वारा अंबेडकर जयंती मनाए जाने पर संजय निषाद ने इसे “नाटक” करार दिया. उन्होंने कहा कि जब सत्ता में रहते हैं तब अंबेडकर को याद नहीं करते. महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों की बैठक को लेकर उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास ही जीत है. जिस भरोसे को विपक्ष ने तोड़ा, उसी के चलते जनता ने उन्हें बाहर कर दिया.” उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही लागू हो जाना चाहिए था, जो काम विपक्ष नहीं कर पाया, वह मौजूदा सरकार कर रही है.

Advertisement

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ी गर्मी

संजय निषाद के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है. कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से इन बयानों पर पलटवार की संभावना जताई जा रही है, जबकि भाजपा और NDA खेमे में इसे विपक्ष पर करारा जवाब माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष : मुरादाबाद में भाई की पीट‑पीटकर हत्या; पत्नी और सास गंभीर घायल

यह भी पढ़ें : MPBSE Result 2026: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज; 11 बजे जारी होंगे नतीजे, यहां जानें चेक करने की प्रोसेस

यह भी पढ़ें : भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को पीटा; अंबेडकर जयंती पर हुआ बवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें : DMF Vivad: मैहर में डीएमएफ राशि पर बवाल, आपत्ति के बाद रामनगर ब्लॉक हटाया गया

Featured Video Of The Day
Samrat Chaudhary Bihar CM: 'मैं शपथ लेता हूं…' - सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली