संभल में दो पुलिस कर्मियों से मारपीट कर आरोपी को छुड़ा ले गया परिवार और ग्रामीण, सिपाही ने भागकर बचाई अपनी जान

संभल के ऐचौड़ा थाना क्षेत्र के मथना गांव में रविवार दोपहर पुलिस टीम पर हमला हो गया. आरोपी को पकड़ने गए दो सिपाहियों से मारपीट कर ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Sambhal Crime News: संभल में दो पुलिसकर्मियों से मारपीट कर एक आरोपी को छुड़ा लिया गया. इस दौरान एक सिपाही किसी तरह बचकर भाग गया, जबकि दूसरे सिपाही को परिवार और गांव वालों ने पकड़ लिया. उसके साथ मारपीट की गई और उसकी वर्दी तक फाड़ दी गई. एक महिला ने कॉलर पकड़कर वर्दी खींची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के ऐचौड़ा थाना क्षेत्र के मथना गांव का है. रविवार दोपहर करीब 12 बजे सिपाही हरपाल सिंह और मोहित सैनी आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे थे. गांव धरनपुर निवासी कल्याण सिंह के बेटे बिट्टू की शिकायत पर वे राजकुमार के बेटे सचिन कुमार को पूछताछ के लिए थाने ला रहे थे.

परिवार और गांव के लोगों ने घेरा

इसी दौरान सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके परिवार के लोग और गांव वाले इकट्ठा हो गए. उन्होंने सिपाहियों को घेर लिया. इस बीच सिपाही मोहित सैनी मौके से निकल गया, जबकि दूसरे सिपाही को पकड़ लिया गया. पहले उसके साथ गाली-गलौज की गई। सिपाही ने गांव वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी गई. एक महिला ने उसका कॉलर पकड़कर खींचा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे भगा दिया. सिपाही हरपाल सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र रघुवीर, उसके बेटे नितिन, सचिन, विपिन, अनीता, बेटी सुरभि और दो भाइयों जसवंत व राकेश सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, धर्मपुर निवासी बिट्टू ने सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि 27 अप्रैल को सचिन ने उसकी मोटरसाइकिल की दुकान से पैसे निकाल लिए थे. इसी शिकायत की जांच के लिए पुलिस गांव गई थी, जहां उनके साथ मारपीट की गई और वर्दी फाड़ दी गई. इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- संभल में अवैध निकली मस्जिद, पैमाइश में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, बेदखली का आदेश

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results LIVE: Bhawanipur में Mamata को बड़ा झटका! Modi मैजिक बंगाल में छाता हुआ!