थार की छत पर स्टंटबाज... रील के चक्कर में मौत को दावत दे रहे महराजगंज के युवा

कड़ाके की ठंड या मौसम की परवाह किए बिना ये युवक अर्धनग्न अवस्था में अपनी बॉडी का प्रदर्शन कर रहे हैं. रील बनाने के जुनून में कुछ युवक थार की छत पर बैठे हैं, तो कुछ ट्रैक्टर की ट्रॉली पर बड़ा सा पोस्टर लगाकर उत्पात मचा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महराजगंज में कुछ युवकों ने सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सार्वजनिक सड़क पर अर्धनग्न होकर उत्पात मचाया.
  • नेशनल हाईवे पर युवकों ने थार और ट्रैक्टर का उपयोग कर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना की.
  • युवकों की इस हरकत ने राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने के जुनून का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने लोकप्रियता पाने की चाह में सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. सार्वजनिक सड़कों पर अर्धनग्न हालत में उत्पात मचाते इन युवकों ने न केवल सामाजिक शालीनता को ताक पर रखा, बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं

कोल्हुई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर कुछ युवकों ने थार और ट्रैक्टर के साथ जमकर हुड़दंग मचाया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कड़ाके की ठंड या मौसम की परवाह किए बिना ये युवक अर्धनग्न अवस्था में अपनी बॉडी का प्रदर्शन कर रहे हैं. रील बनाने के जुनून में कुछ युवक थार की छत पर बैठे हैं, तो कुछ ट्रैक्टर की ट्रॉली पर बड़ा सा पोस्टर लगाकर उत्पात मचा रहे हैं. बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में थार के पीछे दौड़ते ट्रैक्टर और इन युवकों की इस 'दबंगई' ने न केवल राहगीरों की जान जोखिम में डाली, बल्कि ट्रैफिक नियमों और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बरेली में भी हुआ था हादसा

इससे पहले बरेली के थाना नवाबगंज के बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे कई भारी स्लैब रखे हुए थे. फैजान उन्हीं स्लैब पर खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया. संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और उसी समय पास में रखा एक भारी स्लैब खिसककर सीधे उसके सिर पर आ गिरा. सिर में गंभीर चोट लगने से फैजान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


 

Featured Video Of The Day
Budget 2026 High Speed Rail: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 नए कॉरिडोर का हुआ ऐलान