Video रिकॉर्ड कर कहा "हज में मुलाकात होगी", और पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले युवक ने अपने मोबाइल पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने रुंधे गले से कहा"हज में मुलाकात होगी."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Moradabad Suicide News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से ठीक पहले युवक ने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा "हज में मुलाकात होगी." इस घटना के बाद से पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है. युवक अपने कमरे में अकेला था और उसी दौरान उसने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में बेहद भावुक बातें बोलते हुए उसने आखिरी शब्द कहे कि अब "हज में मुलाकात होगी." वीडियो बनाने के कुछ ही देर बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. फिर पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली.

खिड़की से झांका तो उड़ गए होश

कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत युवक के कमरे की तरफ भागे. दरवाजा अंदर से लॉक होने की वजह से जब काफी कोशिशों के बाद भी नहीं खुला, तो लोगों ने खिड़की के रास्ते अंदर झांका, तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटना स्थल से जरूरी सबूत और फिंगरप्रिंट्स जमा किए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है. परिजनों को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि वह किस तनाव में था. पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उस वायरल वीडियो के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो पाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के ‘मन की बात' में गूंजा मल्हार का गौरव, यहां की 1500 वर्ष पुरानी ताम्र पट्टिकाओं का किया उल्लेख

घटना के बाद मृतक युवक की मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव का हर शख्स इस बात से हैरान है कि हंसते-खेलते युवक ने अचानक ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया.

यह भी पढ़ें-  ट्विशा शर्मा केस: एक कांस्टेबल की सूझबूझ ने CBI का काम कर दिया आसान, 34 मिनट के वीडियो ने खोले कई राज

Advertisement
Featured Video Of The Day
In Mehrauli Building Collapse Vide
Topics mentioned in this article