कभी अलविदा न कहना... रामपुर के SP के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगीं महिला सिपाही, देखें वीडियो

रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई समारोह में महिला सिपाहियों सहित सभी पुलिसकर्मी भावुक हो गए. महिला सिपाही फूट-फूटकर रोती दिखीं, एसपी मिश्र ने कहा कि वे फिर आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी भावुक होकर रो पड़े.
  • महिला सिपाहियों की फूट-फूटकर रोने की वजह से एसपी विद्यासागर मिश्र भी भावुक हो गए.
  • विदाई समारोह में एसपी ने एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्हें रोने से रोकने का प्रयास किया.
रामपुर:

सर, मत जाओ... हम फिर आएंगे, आप रोना नहीं... उत्‍तर प्रदेश में रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर पूरा डिपार्टमेंट भावुक हो गया. महिला सिपाही फूट-कूटकर रोने लगीं. महिला सिपाहियों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए. विदाई समारोह में पुलिसकर्मी और अधिकारी के इस भावुक दृश्‍य को देख सभी का मन भर आया. रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सिपाही रोते हुए कहती नजर आ रही हैं- आप मत जाइए. 

पुलिस डिपार्टमेंट में अधिकारियों के ट्रांफर होते रहते हैं. लेकिन ट्रांसफर पर ऐसी विदाई कम ही देखने को मिलती है. एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के समय पुलिस लाइन में एक भी सिपाही ऐसा नजर नहीं आया, जो भावुक न हुआ हो, जिसकी आंखों से आंसू न निकलें हों. विदाई समारोह में दिखाई दे रहा है कि महिला सिपाही फूट-फूटकर रो रही हैं. इस दौरान एसपी विद्यासागर मिश्र भी भावुक हो गए. उन्‍होंने एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद देते हुए बोले- रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा. 

इस पूरे विदाई समारोह के बीच बैकग्राउंड में 'कभी अलविदा ना कहना' बज रहा है. इससे माहौल और गमगीन हो गया. इस दृश्‍य को देखकर एसपी विद्यासागर मिश्र की पत्‍नी की आंखें भी भर आईं. पुलिस विभाग में किसी अधिकारी के लिए इतना प्‍यार और सम्‍मान बहुत कम देखने को मिलता है. महिला सिपाहियों के प्रति उनका ये स्‍नेह देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एसपी विद्यासागर मिश्र अपने साथियों को परिवार का हिस्‍सा मानते थे, क्‍योंकि परिवार के सदस्‍य के जाने पर ही लोग ऐसे दुखी नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें :- मत जाओ मां...खाना खिलाने वाली बुजुर्ग के शव से लिपट कर रोया बंदर- VIDEO

Featured Video Of The Day
अपराधियों की जाति पर राजनीति क्यों? एनकाउंटर पर CM Yogi Vs Akhilesh Yadav