रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी भावुक होकर रो पड़े. महिला सिपाहियों की फूट-फूटकर रोने की वजह से एसपी विद्यासागर मिश्र भी भावुक हो गए. विदाई समारोह में एसपी ने एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्हें रोने से रोकने का प्रयास किया.