'सलमान' की सनातन में टिप्पणी, विरोध पर दलित युवक का तिलक पोछा, थूक चटवाया और बरसाए लात-घूसे 

Raebareli News: पीड़ित अपने घर जा रहा था. इस दौरान गांव के बाहर सलमान, अनस और नदीम के साथ दर्जनों युवकों ने उसे घेर लिया और उसके माथे का तिलक थूककर पोछ दिया. पीड़ित आरोप है कि सलमान और उसके साथियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे थूक चटवाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raebareli Crime News: पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक दलित युवक के साथ मुस्लिम समाज के युवकों ने मारपीट कर दी. इतना नहीं उसका तिलक थूककर पोछ दिया, उसे अपना थूक चटवाया और उस पर पेशाब करने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी उसे लगातार लात-घूसों से पीटते रहे. हालांकि, पुलिस ने तिलक हटाने और थूक चटवाने की घटना की पुष्टि नहीं की है, मामले की जांच की जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के चकपीरा शाह गांव निवासी दलित युवक शैलेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू अहमदाबाद में नौकरी करता है. कुछ दिन पहले वह अपने गांव आया था. गांव के युवक सलमान ने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी, जिसका शैलेन्द्र ने विरोध किया. इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया था. लेकिन, फिर मामला शांत हो गया.  

आरोपियों ने गांव के बाहर घेरा 

28 मार्च को शैलेन्द्र सामान लेकर अपने घर जा रहा था. इस दौरान गांव के बाहर सलमान, अनस और नदीम के साथ दर्जनों युवकों ने उसे घेर लिया और उसके माथे का तिलक थूककर पोछ दिया. पीड़ित आरोप है कि सलमान और उसके साथियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे थूक चटवाया. इसके बाद उस पर पेशाब करने की धमकी भी दी गई.

गांव वालों के आने से बची जान  

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि सलमान और उसके साथियों ने उस पर चाकू और गड़ासे से भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने सलमान और अनस को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे 

सदर सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि दोनों के बीच 28 मार्च को बाइक निकालने को लेकर मारपीट हुई थी, लेकिन थूक चटवाना और माथे से तिलक हटाने जैसी घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

(रायबरेली से फैज़ अब्बास की रिपोर्ट)
 

Featured Video Of The Day
नाती के मुंडन की चल रही थी तैयारी, तभी हार्टअटैक से लाइव स्टेज में हो गई मौत