दिल्ली में आंधी-बारिश की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने काटा बवाल

Flight Emergency Landing: खराब मौसम और आंधी बारिश के बाद पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिग के लिए लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद यात्री गुस्से में आ गए. उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर बवाल काटा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ मे लैंडिंग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
  • खराब विजिबिलिटी के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेक-ऑफ प्रभावित हुए
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने खाने-पीने की व्यवस्था पर सवाल उठाए और गुस्सा जताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत तमाम जगहों का मौसम गुरुवार शाम से बदला हुआ है. आंधी-बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी देखा जा रहा है. तेज हवा की वजह से फ्लाइट्स उड़ाने में पायलट दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. खराब मौसम की वजह से पुणे से दिल्ली जा रही एक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग करानी पड़ी. जिसके बाद यात्री गुस्से में आ गए. उन्होंने एयरपोर्ट ही जमकर बवाल काटा.

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से लखनऊ की इमरजेंसी लैंडिंग

यात्री जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचना चाहते थे. लेकिन दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और धूल भरी तेज आंधी और बारिश की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बहुत कम थी. इस वजह से फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेक-ऑफ प्रभावित हुई. खराब हालात को देखते हुए ATC ने फ्लाइट्स को दिल्ली में उतरने की परमिशन नहीं दी. इसी वजह से पुणे-दिल्ली फ्लाइट को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मोड़ दिया गया. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

लखनऊ में फ्लाइट लैंडिंग के बाद यात्रियों का गुस्सा

यात्रियों को जैसे ही पता चला कि उनकी फ्लाइट दिल्ली जाने के बजाय लखनऊ में उतार दी गई है तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने खाने-पीने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. वह जल्द से जल्द दिल्ली भेजे जाने की मांग करने लगे. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है.

 बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

पुणे-दिल्ली फ्लाइट से पहले बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की भी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. 80 साल के एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा हाईटेक सिस्टम 'SKYCAST', दुनिया के चुनिंदा हवाईअड्डों पर ही है ये सुविधा, जानें खासियत

ये भी पढ़ें- हाइवे पर कार को 200 मीटर घसीटता ले गया ट्रक, निकलती रही चिंगारियां, खौफनाक VIDEO सामने आया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Bulldozer Action | शुभेंदु का ताबड़तोड़ एक्शन, अपराधियों पर गरजा बुलडोजर