UP में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विरोध, हीरो, हीरोइन, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पर केस दर्ज

यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है. आरोप है कि फिल्म में समाज विशेष के नाम का प्रयोग कर आपत्तिजनक और विवादित सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की छवि धूमिल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यादव जी की लव स्टोरी को लेकर यूपी में विरोध.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • UP के मैनपुरी और संभल में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के खिलाफ यादव समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है.
  • यादव महासभा ने मैनपुरी में DM को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
  • संभल में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो और हीरोइन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संभल/मैनपुरी:

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर मचे बवाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक और फिल्म को लेकर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है. लोग 'यादव जी की लव स्टोरी' नामक फिल्म का विरोध कर रहे हैं. मैनपुरी में यादव महासभा ने DM को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है. यादव महासभा ने 
फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति दर्ज की है. दूसरी ओर संभल में फिल्म के हीरो, हीरोइन, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. बताया जाता है कि इस फिल्म में मुस्लिम युवक और यादव युवती की प्रेम कहानी का जिक्र है. यादव महासभा इसे यादव समाज की सामूहिक पहचान को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बता रहे हैं.  

संभल में फिल्म के हीरो-हीरोइन, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के खिलाफ केस

यादव समाज की मांग है कि इस फ़िल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए. दूसरी ओर संभल में यादव समाज ने थाने में फिल्म रिलीज को लेकर तहरीर दी है. जिसके बाद पुलिस ने किया 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. फिल्म निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, हीरोइन प्रगति तिवारी, हीरो बिशाल मोहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

एक दिन पूर्व दर्जनों की संख्या में पहुंचे यादव समाज के लोगों ने थाना धनारी में तहरीर दी थी. जिसके बाद धनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

मैनपुरी में डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते यादव महासभा के लोग.

मैनपुरी में यादव महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी में एक और फिल्म को लेकर विरोध सामने आया है. यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है. आरोप है कि फिल्म में समाज विशेष के नाम का प्रयोग कर आपत्तिजनक और विवादित सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की छवि धूमिल हो रही है. महासभा का आरोप है कि फिल्म में दिखाई गई कुछ बातें युवाओं के बीच गलत संदेश दे सकती हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है.

उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध-प्रदर्शन करेंगे

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. संगठन ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

संभल से सत्यपाल यादव और मैनपुरी से प्रमोद कुमार पाण्डेय का इनपुट

Featured Video Of The Day
Bhatinda Clash: DC ऑफिस घेराव के लिए आगे बढ़े किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले | Punjab Protest