UP के मैनपुरी और संभल में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के खिलाफ यादव समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है. यादव महासभा ने मैनपुरी में DM को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. संभल में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो और हीरोइन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.