अतीक के IS-27 गैंग पर पुलिस का शिकंजा, इरफान गद्दी मर्डर का इनामी राशिद दुर्रानी गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी मर्डर केस में फरार 25 हजार के इनामी राशिद दुर्रानी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अतीक अहमद गैंग से जुड़ा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रयागराज पुलिस ने इरफान गद्दी हत्याकांड में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश राशिद दुर्रानी को गिरफ्तार किया है
  • राशिद दुर्रानी का भाई आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद के IS-27 गैंग का सक्रिय सदस्य है और अभी फरार है
  • इरफान गद्दी की हत्या 8 अप्रैल को करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने की थी

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश राशिद दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया है. राशिद का भाई और माफिया अतीक अहमद के IS-27 गैंग का सक्रिय सदस्य आसिफ दुर्रानी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी इरफान की हत्या

बीती 8 अप्रैल को करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. इरफान को माफिया अशरफ का करीबी माना जाता था. इस हत्याकांड के बाद परिजनों की तहरीर पर दुर्रानी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वारदात के बाद से ही दोनों भाई फरार हो गए थे और पुलिस ने इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

अतीक अहमद गैंग से जुड़े हैं तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि राशिद का भाई आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद के कुख्यात IS-27 गैंग का पुराना और सक्रिय सदस्य है. आसिफ के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं.

अंडरग्राउंड था आरोपी राशिद

गिरफ्तारी से बचने के लिए राशिद दुर्रानी ने तकनीकी दूरी बना ली थी. उसने न केवल अपना मोबाइल बंद रखा बल्कि सोशल मीडिया से भी पूरी तरह कट गया था. पुलिस ने उसे देर रात बरखण्डी महादेव मोड़ के पास से धर दबोचा. पुलिस अब राशिद से पूछताछ कर रही है ताकि फरार आसिफ दुर्रानी का सुराग मिल सके. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

यह भी पढ़ें- सविता प्रधान की संघर्ष भरी कहानी: 16 साल में शादी, ससुराल में प्रताड़ना, फ‍िर बनी PCS अफसर

Advertisement

Featured Video Of The Day
खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में Patna Police की कार्रवाई
Topics mentioned in this article