प्रयागराज: कांवड़ यात्रा के रास्ते में नहीं रहेंगी मांस मदिरा की दुकानें

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कावंड़ यात्रा के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए और और रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन किया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins

प्रयागराज: सावन महीने में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को यहां पुलिस लाइन सभागार में प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने एक समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने बताया कि इस बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था, रूट डायवर्जन, चिकित्सा व्यवस्था आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व की भांति यात्रा मार्ग में मांस मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी.

उन्होंने बताया कि कावंड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कावंड़ियों और दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये, यह सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. घाटों, मार्गों और शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के साथ ही पीएस सिस्टम की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा गया है.

संजय प्रसाद ने कहा घाटों पर गोताखोर और जल पुलिस की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही मोबाइल शौचालय और प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर अस्थायी चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्था करने और राजमार्गों पर पड़ने वाले अस्पतालों के ट्रॉमा सेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कावंड़ यात्रा के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए और और रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन किया जाए. उन्होंने कांवड़ मार्गों और घाटों पर निरंतर गश्त की व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिए हैं. बैठक में प्रयागराज, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- :

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Mamata Banerjee को फिर हराएंगे Suvendu Adhikari? | Exit Poll
Topics mentioned in this article