दुर्घटना कर भाग रहे चालक ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी ट्रक, 4 घंटे तक बाधित रहा ट्रेन ऑपरेशन, वायरल हो रहा वीडियो

Drove Truck on Railway Track: हिट एंड रन ट्रक चालक नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा और देखा कि फाटक बंद है, तो भीड़ के गुस्से से बचने के लिए उसने ट्रक को सड़क से उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया. चालक करीब दो किलोमीटर तक चालक ट्रक को रेलवे ट्रैक पर दौड़ाता रहा, लेकिन गिट्टी में ट्रक के पहिए धंसने से उसे ट्रक से कूदकर भागना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Driver Drove Truck onto Rail Tracks

Hit And Run Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां दुर्घटना के बाद भाग रहे एक ट्रक चालक ने पकड़े जाने के डर से ट्रक को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया और दौड़ाने लगा. रेलवे ट्रैक पर ट्रक को दौड़ता देख पीछा कर रही भीड़ भी दंग थी. चालक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रक दौड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी ट्रक ज्यादा दूर नहीं जा पाई, जिससे उसे ट्रक को छोड़कर भागना पड़ गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना करके भाग रहा ट्रक चालक नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा. फाटक बंद दिखा तो उसने ट्रक को सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया. करीब दो किलोमीटर तक चालक ट्रक को रेलवे ट्रैक पर सरपट दौड़ाता रहा, लेकिन अंततः उसकी ट्रक गिट्टी में धंस गई, जिससे ट्रक रूक गई और उसे ट्रक से कूदकर भागना पड़ा.

ये भी पढ़ें-Horrible Death: कार की पिछली सीट पर सो रही पोती को भूल गए दादाजी, दम घुटकर हुई मासूम की दर्दनाक मौत

रेलवे ट्रैक पर ट्रक चलाने से करीब चार घंटे तक प्रभावित रहा रेल यातायात

मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास का है. हिट एंड रन केस का आरोपी ट्रक चालक द्वारा रेलवे ट्रैक पर ट्रक चलाने से करीब चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा और कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार ढकवा पट्टी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक का कुछ लोग पीछा कर रहे थे, जिनसे बचने के लिए ट्रक चालक ने यह कारनामा किया.

ट्रक चालक करीब दो किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ाता रहा अपना ट्रक 

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक चालक दुर्घटना करके भाग रहा था और वह जब नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा तो बंद रेलवे फाटक उसका इंतजार कर रहा था. इससे घबराकर आरोपी ट्रक चालक ने रेलवे ट्रैक की ओर ट्रक को मोड़ लिया और करीब दो किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर ट्रक को बेखौफ दौड़ाता रहा, लेकिन अचानक ट्रक रेल  ट्रैक की गिट्टियों में फंसकर रुक गई, जिससे चालक की हालत खराब हो गई.

ये भी पढ़ें-सब्सक्रिप्शन पर नाबालिगों को बेचता था पोर्न वीडियो, सोशल मैसेजिंग एप के प्रीमियम चैनल पर मिले ऐसे 8000 VIDEOS

Advertisement
हिट एंड रन का आरोपी ट्रक चालक भीड़ से बचने के लिए ट्रक लेकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही नीमा गोपालपुर हाल्ट के गेटमैन विजेंद्र कुमार पटेल ने तत्काल कोइरीपुर रेलवे स्टेशन को जानकारी दी. रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम ने जेसीबी की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटवाया, जिसके बाद रेल संचालन बहाल हो सका.

 करीब 3 ट्रेनों का संचालन प्रभावित और लगभग 4 घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस घटना से करीब तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और लगभग चार घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कोइरीपुर स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जीआरपी सेंटर भेज दिया गया है. ट्रक पर दिल्ली नंबर दर्ज है और वाहन मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: महाराष्ट्र में डीजल के लिए पंप पर भिड़े लोग, टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एकदूसरे पर भांजी लाठियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, क्या हुई चर्चा, Kharge ने सब बताया!