PM Modi Performs Vedic Puja at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर हैं. बुधवार 29 अप्रैल को वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रों के साथ गर्भगृह में पीएम मोदी से अभिषेक कराया.
पीएम मोदी के मंदिर में पूजा करते हुए और परिसर में घूमते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं. जिसमें वे मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं. भगवान विश्वनाथ की पूजा के बाद पीएम मोदी बाहर आए तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया, जिसे उन्होंने हवा में लहराया.
PM Modi Performs Vedic Puja in Varanasi
पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें
पीएम मोदी ने इन तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने लिखा- 'काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला. यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की. मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली. उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो.'
PM Modi Kashi Vishwanath Temple Puja Tilak, Trishul And Damru
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी वैदिक घड़ी.
बंगाल चुनाव के बीच पीएम वाराणसी में
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज 29 अप्रैल को हो रही आखिरी चरण के मतदान के बीच 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे थे. बीते दिन मंगलवार को उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- बनारस‑पुणे (हडपसर) और अयोध्या‑मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. साथ ही, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करीब 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौागत भी दी थी.
PM Modi in Kashi: डमरू वादन से किया गया पीएम मोदी का स्वागत.
PM Modi in Kashi: पीएम मोदी बच्चों से मिले, उनके साथ तस्वीर खिंचाई.














