कानपुर में बड़ा विमान हादसा, गंगा बैराज के करीब क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश हो गया. हादसे में एक इंस्‍ट्रक्‍टर और एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कानपुर में एक ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया है.
NDTV
कानपुर:

Kanpur Traing Aircraft Crash:  यूपी के कानपुर में गुरुवार को ट्रेनि‍ंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की है. कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे.  सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.  उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.

कम‍िश्नन ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.

कानपुर ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे की जांच करेगी DGCA टीम

27 अगस्त की दोपहर कानपुर में एक विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान Tecnam P2006T ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-NBV है. विमान का संचालन Garg Aviation Ltd., कानपुर कर रही थी. हादसा कानपुर सिविल एयरपोर्ट से करीब 5 नॉटिकल मील दूर, गंगा बैराज के पास हुआ. विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था और कानपुर एयरपोर्ट के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में उड़ रहा था.

विमान में दो लोग सवार थे—एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर. हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद DGCA की 3 अधिकारियों की टीम मौके पर जा रही है. AAIB को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. AAIB हादसे की विस्तृत जांच करेगा. हादसा किस वजह से हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

Advertisement

देखें घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें-

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ विमान.
Photo Credit: NDTV

घटनास्थल से घायल पायलट को लेकर आते पुलिस के जवान.
Photo Credit: NDTV

इलाके में हड़कंप, ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई 

बता दें, आसमान से विमान के गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घायल इंस्‍ट्रक्‍टर और ट्रेनी पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. हालांक‍ि, दोनों को ही मृत घोषि‍त कर द‍िया गया. 

DGCA का बयान 

कानपुर हादसे पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है. विमानन बॉडी ने कहा है कि P2006T का दो इंजन वाला विमान कानपुर के नजदीक गंगा बैराज के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बयान में बताया गया है कि गर्ग एविएशन लिमिटेड का ये विमान दोपहर को दुर्घटना का शिकार हो गया. ये विमान कानपुर सिविल एयरपोर्ट एरिया से ट्रेनी उड़ान पर था. इसमें ट्रेनी पायलट और इंस्ट्रक्टर थे. डीजीसीए इस दुर्घटना की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को कहा है. जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा. 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कानपुर में एक्सपायर्ड टॉफी- चॉकलेट की लूट, कचरे से डिब्बे और पैकेट उठा ले गए लोग, Video


Topics mentioned in this article
Kanpur Crash
Plane Accident
Plane Crash
Kanpur News
Kanpur Latest News