नोएडा में 1 मई को मजदूरों का फ्री चेकअप, 201 निजी-सरकारी अस्पतालों में लगेंगे कैंप, देखें पूरी लिस्ट

Noida Mega Health Camp, Free Treatment for Workers: गौतमबुद्ध नगर में 1 मई श्रमिक दिवस पर विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा. 201 स्थानों पर श्रमिकों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए प्रशासन ने 134 सरकारी और 67 निजी अस्पतालों की सूची जारी की है. लिस्ट देखकर श्रमिक अपने पास की जगह चुन सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Noida workers free health checkup may 1 hospitals list

Noida Mega Health Camp Free Treatment for Workers at 201 Hospital: नोएडा में रहने वाले श्रमिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. 1 मई 2026 को मजदूर दिवस पर श्रमिकों के लिए शहर में 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे, जहां श्रमिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. जहां, ये हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे उनमें 134 सरकारी और 67 निजी अस्पताल शामिल हैं. बड़ी बात यह है कि इन कैंप में सिर्फ श्रमिक ही नहीं, उनके परिवारों के सदस्यों का भी इलाज किया जाएगा. 

बड़े निजी अस्पताल में भी लगेंगे कैंप 

इन हेल्थ कैंप की बड़ी बात यह है कि यथार्थ, मैक्स, मेदांता, फोर्टिस, फेलिक्स और शारदा जैसे बड़े अस्पताल के डॉक्टर इन कैंप में मौजूद रहेंगे. एक मई शुक्रवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक श्रमिकों को इन कैंप में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी.  

डीएम मेघा रूपम ने श्रमिकों से की अपील 

नोएडा की डीएम मेघा रूपम ने शहर की कई फैक्ट्रियों में जाकर श्रमिकों से हेल्थ चेकअप कैंप में आने की अपील की है. जिससे अधिक श्रमिक इसका लाभ ले सकें. प्रशासन की ओर से हेल्थ कैंप लगने वाले निजी और सरकारी अस्पतालों के अलावा, स्वास्थ्य केंद्र व आरोग्य मंदिर की सूची भी जा की गई है.  

सरकारी अस्पतालों की सूची... 

Noida workers free health checkup gov hospitals list 

Noida workers free health checkup gov hospitals list 

Noida workers free health checkup gov hospitals list 

Noida workers free health checkup gov hospitals list 

इन निजी अस्पतालों में लगेंगे कैंप... 

Noida workers free health checkup partitive hospitals list

 

Featured Video Of The Day
फांसी थोड़ी न हो जाती... Axis My India का एग्जिट पोल जारी न करने पर बोले सतीश के सिंह