दामाद के साथ फरार हुई सास 10 महीने बाद थाने पहुंची, बोली- अब अकेले रहना चाहती हूं, बहनोई के साथ भी भाग चुकी

अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. करीब 10 महीने पहले अपने दामाद राहुल के साथ फरार हुई महिला सपना देवी अचानक थाने पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, सपना देवी ने बताया कि इस दौरान राहुल ने उसे बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मानसिक उत्पीड़न किया. महिला ने पुलिस से कहा कि अब वह अकेले रहना चाहती है और उसे सुरक्षा की जरूरत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सपना देवी ने दामाद राहुल पर बंधक बनाकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में सुरक्षा मांगी.
  • राहुल ने सपना और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी और जांच का आग्रह किया.
  • करीब 10 महीने पहले सपना देवी पति और बच्चों को छोड़कर दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दादों थाना क्षेत्र में एक विचित्र और लगातार मोड़ लेने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है. करीब 10 महीने पहले अपने दामाद राहुल के साथ फरार हुई महिला सपना देवी अचानक थाने पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक, सपना देवी ने आरोप लगाया कि राहुल ने उसे बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. उसने पुलिस से कहा कि अब वह अकेले रहना चाहती है और सुरक्षा चाहती है.

उधर, राहुल ने भी सपना और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने थाने में तहरीर देकर सपना पर कई गंभीर आरोप दर्ज कराए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर जांच शुरू कर दी है.

मामले में नया मोड़- सास अब दामाद नहीं, बहनोई के साथ भागी!

अलीगढ़ का यही मामला और पेचीदा हो गया. लगभग 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़ दामाद राहुल के साथ भागने वाली सपना देवी के बारे में कुछ दिनों पहले आरोप लगा कि उसने दामाद को भी छोड़ दिया और अपने बहनोई के साथ फरार हो गई.

यह भी पढ़ें- पहले दामाद से प्यार, अब बहनोई संग फरार... दामाद कर रहा फरियाद

राहुल का आरोप है कि सपना 6 फरवरी को बहनोई के साथ फरार हो गई थी. वह अपने साथ करीब 2 लाख रुपये, एक मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर गई. राहुल का कहना है कि वह कुछ देर के लिए घूमने निकला था, और लौटकर देखा तो सपना घर से निकल चुकी थी. राहुल ने दुख जताते हुए कहा, 'पहले को छोड़कर दूसरा पकड़ा था, अब दूसरे को छोड़कर तीसरा पकड़ लिया.'

Advertisement

फिलहाल इस मामले का सबसे ताजा अपडेट यह है कि महिला ने अलीगढ़ थाने पहुंचकर कहा है कि अब वो अकेले रहना चाहता है और सुरक्षा मांगी है. 

दोनों मामलों को जोड़कर देख रही पुलिस

पुलिस अब दोनों मामलों को जोड़कर देख रही है- पहले दामाद संग फरारी, फिर दामाद पर गंभीर आरोप, और अब बहनोई संग कथित रूप से भागने का नया विवाद.

Advertisement

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तहरीरों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026 | Priyanka Gandhi EXCLUSIVE! असम को लेकर NDTV पर किए कई खुलासे