Moradabad Wedding Fight Video: शादी का माहौल था, डीजे बज रहा था, बाराती जमकर नाच रहे थे. लड़की पक्ष उनके स्वागत के लिए खड़े था. लेकिन, बाराती अपनी मस्ती में चूर थे, तभी घरातियों ने डीजे बंद करने को कह दिया. इस बार कहासुनी शुरू हो गई और फिर मौहाल एकदम बदल गया. घराती और बराती एक दूसरे पर टूट पर पड़े, जिसके बाद काफी देर तक एक दूसरे पर लात, घूंसों और थप्पड़ें की बारिश होती रही.
जमकर चले लात घूंसे
देखते ही देखते चकफजलपुर गांव में बारातियों और घरातियों में मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले. बाराती घर से निकलकर सड़क तक आ गए, लेकिन मारपीट जारी रही. इस बीच कुछ लोग मामला शांत कराने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था.
मारपीट में कई लोग हुए घायल
सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली दोनों पक्षों के शांत होने के बाद विवाह की रस्में शुरू कराई गईं. हालांकि, काफी देर तक तनाव का माहौल रहा. बाद में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है. बाद में शांति से हुई दुल्हन की विदाई














