Couple Murder: महज 24,000 रुपये के लिए मुरादाबाद में डबल मर्डर, चाकू घोंपकर पति-पत्नी को मार डाला

Moradabad Couple Murder: मृतक दंपति और आरोपी के बीच एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और 24,000 रुपये के बकाये को लेकर विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, इसी बात को लेकर आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Moradabad Couple Killed: मुरादाबाद में महज 24 हजार रुपये के लेन-देन और मकान की रजिस्ट्री के विवाद में एक दंपति की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि आरोपी सोमवार की रात साथियों के संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी. यह घटना मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक इलाके की है. 

पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

मृतकों की पहचान राजा और उनकी पत्नी फरहा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर में मौजूद थे, तभी उनके ही परिचित लोग घर में घुस आए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

मकान की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक दंपति और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. दोनों के बीच एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और 24,000 रुपये के बकाये को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी बात को लेकर पहले भी कहासुनी होती रहती थी और आखिरकार इसी रंजिश में आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मकान के पैसे को लेनदेन को लेकर उनके मिलने वालों ने ही उनको चाकू मार कर घायल कर दिया गया था. हम सब अधिकारी यह पहुंचे. चाकू लगने की वजह से पति-पत्नी की मौत हो गई है. आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा.

Advertisement

मृतक राजा की मां ने कहा कि मेरे पोते ने आकर बताया कि दादी मम्मी पापा की गर्दन काट दिए चाकू से... मेरे बेटे और बहू यहां रहते थे. हमें इंसाफ चाहिए.

ये भी पढ़ें: अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर से आकर 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, 5 दिन बाद दर्ज हुई पहली शिकायत

ये भी पढ़ें: IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें सूची

Featured Video Of The Day
होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाजों पर क्यों की फायरिंग? भारत ने बताया पूरा सच
Topics mentioned in this article