VIDEO: नशे की हालत में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को थप्पड़ जड़ा, पुलिसवाले से की अभद्रता 

मेरठ के सरधना इलाके में नशे में धुत एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है. सड़क पर हंगामा करते हुए युवती ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और एक युवक को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मेरठ में एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया है, जहां नशे की हालत में उसने सड़क पर जमकर हंगामा किया.  युवती ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, उनकी बात अनसुनी की और यहां तक कि बीच-बचाव करने आए एक युवक को थप्पड़ भी मार दिया.  इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सड़क पर हंगामा, नहीं मान रही थी किसी की बात

यह मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.  वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती नशे की हालत में बीच सड़क पर हंगामा कर रही है.  मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं होती.  इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. 

पुलिस से की अभद्रता, युवक को मारा थप्पड़

वीडियो में युवती खुद कहती नजर आ रही है कि वह अपने दोस्त यानी बॉयफ्रेंड से मिलने आई है.  इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों से बहस करती है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है.  जब एक युवक उसे समझाने की कोशिश करता है, तो युवती अचानक उसे थप्पड़ मार देती है.  इस घटना से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. 

लोगों की भीड़, ट्रैफिक हुआ प्रभावित

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती काफी देर तक हाईवे पर हंगामा करती रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.  धीरे-धीरे वहां भीड़ भी बढ़ती गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  हालांकि पुलिसकर्मियों ने पूरे समय संयम बनाए रखा और स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे. 

Advertisement

पुलिस ने की कार्रवाई, गाड़ियां भी सीज

इस मामले में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है.  साथ ही उनकी दो कारों को भी सीज कर दिया गया है.  फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस के धैर्य की सराहना कर रहे हैं. 

Topics mentioned in this article
Meerut Viral Video
Drunk Girl Drama
Meerut Police Incident
Woman Misbehaved
Utta Pradesh News