सौतेली मां ने तकिए से घोंटा 16 साल की बेटी का दम, मामा की श‍िकायत पर खुलेगा राज

मेरठ के भावनपुर में सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर अपनी 16 वर्षीय बेटी की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. मामा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामा की तहरीर पर एक्शन लिया गया.

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां और पिता ने मिलकर अपनी ही 16 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए आरोपियों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. बच्‍ची के मामा की श‍िकायत पर पुल‍िस एक्‍शन में आई है. 

तकिए से दबाया गला, बृजघाट में किया अंतिम संस्कार

मामला भावनपुर की गोकुलधाम कॉलोनी का है. आरोप है कि घरेलू विवाद या किसी अन्य रंजिश के चलते सौतेली मां और पिता ने बेटी की बेरहमी से तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने शातिर तरीका अपनाया और सबूत मिटाने के इरादे से आनन-फानन में शव को बृजघाट श्मशान घाट ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे.

मामा की मुस्तैदी से खुला राज

इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब मृतका के मामा को अपनी भांजी की अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की भनक लगी. भांजी की मौत की खबर मिलते ही मामा सीधे भावनपुर थाने पहुंचे और अपनी बहनोई व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.

मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तुरंत एक्शन लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और सौतेली मां को हिरासत में ले लिया. पुलिसिया पूछताछ के सामने आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सके और दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस बेरहम कत्ल के पीछे का असली मकसद क्या था.

ये भी पढ़ें: 'तुम मेरे बेटे के पैर...', लखनऊ श्वेता सिंह केस में बहनों के ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप, पति-ससुर से पूछताछ शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah का युद्ध, घुसपैठियों के विरुद्ध! बीच डिबेट CAA पर छिड़ गई बहस | CM Suvendu Adhikari