हर भागने वाली औरत को मार डालूंगा... मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या कर पति का VIDEO से कबूलनामा

इस पूरी हत्या की लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आरोपी ने साफ किया है कि इस घटना में उसके घरवालों का कोई दोष नहीं है और उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ के रामराज इलाके में प्रदीप धीमान ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुरेंद्र को गोलियों से भून कर हत्या की
  • हत्या के बाद प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी ली
  • आरोपी ने वीडियो में कहा कि जो भी महिला घर छोड़कर भागेगी, उसे वह इसी तरह मार डालेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मेरठ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने भागते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने न केवल कत्ल की जिम्मेदारी ली, बल्कि ऐलान किया कि घर छोड़कर भागने वाली हर महिलाओं को वो मार डालेगा. घटना बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज इलाके की है.

खेत से लौटते वक्त बरसाईं गोलियां

मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा के रूप में हुई है. बुधवार दोपहर जब सुनील बाइक पर सवार होकर खेत से बाजार की ओर जा रहा था, तभी सनातन धर्म मंदिर के पास आरोपी प्रदीप धीमान ने उसे घेर लिया. प्रदीप ने सरेआम शोर मचाते हुए कहा कि इसने उसकी पत्नी को भगा रखा है और फिर तीन तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुनील को मौत के घाट उतार दिया. 

'ढाई मीटर का कफन सिर पर है' - वीडियो में कबूला जुर्म

हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने चलती बाइक पर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. उसने कहा,  "मैंने अपनी पत्नी के आशिक को तीन गोलियां मारकर मार डाला है. जो भी महिला घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा. अब अपनी पत्नी को भी मारूंगा. मेरे सिर पर ढाई मीटर का कफन बंधा है, मैं पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता. यह वीडियो एसएसपी मेरठ और सभी थानों को भेज दो." जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी सुनील गाबा के साथ रहने लगी थी. इसी बात से प्रदीप आक्रोशित था.

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने की घेराबंदी

इस पूरी हत्या की लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आरोपी ने साफ किया है कि इस घटना में उसके घरवालों का कोई दोष नहीं है और उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस अलर्ट मोड पर है. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी प्रदीप धीमान की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei कहाँ हैं? US President Trump का बड़ा दावा, क्या Iran Supreme Leader ज़िंदा हैं?