थार की जिद पर लड़की वालों ने पकड़ाई खिलौना कार, दिन भर बिठाकर रखा और सबक सिखाकर बोले- जाओ अपने घर

दूल्हे वालों ने दुल्हन पक्ष से दहेज में थार गाड़ी मांगी थी, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने कुछ ऐसा किया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़की वालों ने थार गाड़ी तो दी है, लेकिन इससे दूल्हे वाले हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दहेज में थार मांगी तो मिल गई खिलौना कार (फोटो:NDTV)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ के ज्ञानपुर गांव में दूल्हे वालों ने दहेज में थार कार की मांग की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ
  • लड़की के पिता ने दूल्हे वालों को प्लास्टिक की खिलौना थार कार देकर रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया
  • सगाई के समय लड़की वालों ने दहेज में सामान और नकद राशि भी पहले ही दे दी थी

शादियों में दहेज का चलन घटने की जगह बढ़ता जा रहा है. मेरठ से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दूल्हे वालों ने निकाह से पहले दुल्हन के परिजनों से दहेज में थार कार की मांग कर डाली. लेकिन इस बार लड़की वालों ने कुछ ऐसा किया जो मेरठ समेत पूरे यूपी में चर्चा का विषय बन गया है. दहेज में थार मांगने पर लड़की के पिता ने लड़के वालों को प्लास्टिक की खिलौना थार पकड़ा दी और रिश्ता तोड़ दिया. मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव का है. वीडियो में लड़की के पिता लड़के के पिता को खिलौने की थार कार देते हुए साफ कहते दिख रहे हैं.'तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार की जरूरत थी. हमने तुम्हें स्कॉर्पियो दी है, इसे चलाना. तुम अपने घर, हम अपने घर.'

मेरठ में 5 महीने पहले तय हुआ था रिश्ता

भावनपुर के रहने वाले शमशेर ज्ञानपुर के बेटे का रिश्ता 5 महीने पहले मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव में रहने वाले बब्बर की बेटी से तय हुआ था. सगाई के समय लड़की वालों ने दहेज का सामान और 1 लाख रुपए भी दिए थे. बब्बर ने एक महीने पहले अपनी जमीन बेची थी. लड़के वालों को जब जमीन बेचने की जानकारी मिली, तो उन्होंने लड़की के पिता से दहेज में थार मांगनी शुरू कर दी. लड़की के पिता ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. लड़के वाले थार की मांग पर अड़े रहे. 

रस्म के बहाने घर बुलाया

जब दूल्हापक्ष नहीं माना तो शनिवार को लड़की के पिता ने उन्हें घर पर लालखत की रस्म के लिए बुला लिया. वीडियो में लड़की के पिता कहते हैं कि लड़के वाले सुबह आए थे और रात 10 बजे तक वहीं थे. उन्हें लाल खत के बहाने बुलाया गया था, सुबह से रात तक उन्हें थार के इंतजार में घर पर ही बैठाए रखा. इसके बाद उन्हें प्लास्टिक की खिलौना थार देकर रिश्ता तोड़ दिया.  लड़की के पिता के मुताबिक, लड़के वालों ने थार मांगी थी. उन्होंने कहा कि समधी ने शादी से पहले थार दे दी, लेकिन शादी रद्द हो गई और सगाई भी तोड़ दी गई.

इस घटना का डेढ़ मिनट का वीडियो लड़की वालों ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लड़की के पिता के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दहेज लोभियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए

Advertisement

इनपुट:शुभम

ये भी पढ़ेंः पंजाबी दूल्हे ने दहेज में सोने की चेन लेने से किया इनकार, लोग बोले- इसका कैरेक्टर 24 कैरेट का है 


Topics mentioned in this article
Meerut News Today
Meerut News
Dowry Harassment
Dowry Harassment Allegation

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं