हमीरपुर पुल हादसा: मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि, राज्यसभा सांसद ने दिया विभागीय जांच का भरोसा

यूपी के हमीरपुर जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है. यहां बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का स्लैब ढह जाने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह पुल कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक फैला हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हमीरपुर में देर रात आंधी-तूफान और बारिश का दौर चला.
  • बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब ढहने से 6 मजदूरों की मौत हो गई.
  • SDRF की टीमें मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूपी में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजे का एलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने शुक्रवार शाम मृतक मजदूरों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे. सांसद ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस पूरे हादसे की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराने के साथ-साथ शासन स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब (हिस्सा) देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण ढह गया था. इस हादसे में वहां सो रहे 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर पिलर पर फंस गए थे. हमीरपुर जिला प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई थी. पिलर पर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाल ल‍िया गया है.

Major Tragedy in UP's Hamirpur Under-Construction Bridge Collapses Due to Severe Storm and Gusty Winds 6 Laborers Dead

यह दुखद घटना लालपुरा थाना क्षेत्र के मोरा कादर गांव की है, जहां  रात के समय सभी मजदूर पुल के इसी हिस्से के नीचे सो रहे थे. आंधी-तूफान और तेज बारिश के बीच हुए इस हादसे ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की पर्याप्तता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस पुल के निर्माण को राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी और इसका निर्माण उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही किया जा रहा था.

घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा के सदर विधायक मनोज प्रजापति ने दुख जताते हुए कहा कि देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल की स्लैब गिर गई, जिससे वहां सो रहे छह मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी (DM) अभिषेक गोयल ने बताया कि SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए मजदूरों को भी न‍िकाल ल‍िया. 

Advertisement

मृतकों का विवरण

  1. लोकेंद्र (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राधेश्याम निषाद – निवासी: चिल्ला, थाना चिल्ला, जनपद बांदा.
  2. कुलदीप निषाद (उम्र 19 वर्ष), पुत्र प्रेमचंद – निवासी: चिल्ला, थाना चिल्ला, जनपद बांदा.
  3. सावंत यादव (उम्र 28 वर्ष) – निवासी: भूरागढ़, जनपद बांदा.
  4. सभाजीत (उम्र 30 वर्ष) – निवासी: भूरागढ़, जनपद बांदा.
  5. पुष्पेंद्र सिंह चौहान (उम्र 34 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह – निवासी: स्वासा खुर्द, थाना ललपुरा, हमीरपुर.
  6. राजेश पाल (उम्र 42 वर्ष), पुत्र सभाजीत – निवासी: अचपुरा, थाना ललपुरा, हमीरपुर.

पिलर पर फंसने वाले मजूदर

  1. अवधेश निषाद – निवासी: भूरागढ़, बांदा.
  2. कल्लू यादव – निवासी: भूरागढ़, बांदा.
  3. राजेश निषाद – निवासी: नरैनी, बांदा.

यह भी पढ़ें-  गौरव चौधरी-मोनिका यादव की शादी की तस्‍वीरें, CM योगी के साथ बैठक से शुरू हुई इन BJP नेताओं की लव स्‍टोरी

Featured Video Of The Day
पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसे जम्मू के करण की मां और बहन ने खोले बड़े राज़!
Topics mentioned in this article