बहन की डोली से पहले उठी दो भाइयों अर्थी, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया-कैसे हुए शव के टुकड़े-टुकड़े?

यूपी के महोबा के पसवारा गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बहन की शादी के लिए डीजल लेने निकले सगे भाई रामनरेश और ममेरे भाई नवाब की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई
  • हादसे में एक युवक का शव ट्रक के पहियों के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था
  • मृतक रामनरेश और नवाब शादी समारोह के लिए डीजल लेने बाइक से महोबा की ओर निकले थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर के मंगल गीतों को चीख-पुकार में बदल दिया. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को बेरहमी से कुचल दिया. हादसा इतना खौफनाक था कि एक युवक का शव ट्रक के पहियों में फंसकर क्षत-विक्षत हो गया. जिस घर से आज बहन की विदाई होनी थी, वहां से भाई और ममेरे भाई की अर्थी एक साथ उठी.

डीजल लेने निकले थे भाई

महोबा की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी संतोष प्रजापति की बेटी कल्पना की आज शादी थी. हमीरपुर के देव गांव से बारात आनी थी और घर में मेहमानों की चहल-पहल थी. शादी के समारोह में बिजली के लिए जनरेटर का इंतजाम किया गया था. इसी जनरेटर के लिए डीजल लेने दुल्हन का सगा भाई रामनरेश (22) और उसका ममेरा भाई नवाब (19) अपाचे बाइक से महोबा की ओर निकले थे.

ट्रक ने सड़क पर घसीटा, हुए शरीर के टुकड़े

जैसे ही दोनों भाई महोबा के पसवारा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद रामनरेश छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, नवाब ट्रक के पहियों के नीचे फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे नवाब का शरीर काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया. इस अमानवीय कृत्य के कारण नवाब का शव बुरी तरह कुचलकर टुकड़ों में बंट गया.

मंजर देखकर कांप गई रूह-प्रत्यक्षदर्शी

हादसे के समय वहां से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी शिवनारायण ने बताया कि सड़क पर लोगों का मजमा लगा था. वहां का दृश्य इतना भयावह था कि देखकर रूह कांप गई. एक युवक घायल अवस्था में दूर पड़ा था, जबकि दूसरा ट्रक के टायरों के बीच फंसा हुआ था. सड़क पर टायरों के काले निशान और खून बिखरा पड़ा था, जो यह बता रहा था कि ट्रक ने उसे कितनी दूर तक घसीटा है."

Advertisement

घर में मचा कोहराम, पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जब पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी दी, तो शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया. दुल्हन के पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है. पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पूरे गांव में इस दुखद घटना के बाद गमगीन माहौल है. 

यह भी पढ़ें- शुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का आरोपी निकला बलिया का शूटर, अंडा व्यवसायी के पिता ने क्‍यों की एनकाउंटर की मांग?

Featured Video Of The Day
Anand Kumar Reaction: NEET Exam रद्द होने पर निराश स्टूडेंट्स को सुपर 30 के आनंद कुमार की बात जरूर सुननी चाहिए
Topics mentioned in this article