विद्युत विभाग के SDO का विवादित ऑडियो वायरल: भाजपा नेताओं को कहा 'अनपढ़', मचा हड़कंप

महोबा के कुलपहाड़ में तैनात विद्युत विभाग के SDO प्रदीप कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता विनोद राजपूत के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और भाजपा नेताओं को 'अनपढ़' कहा. पीड़ित नेता ने डीएम और एसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
mahoba electricity sdo controversial audio viral insulting bjp leaders
IRFAN

उत्‍तर प्रदेश के महोबा के कुलपहाड़ में तैनात विद्युत विभाग के एसडीओ का एक विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में एसडीओ न केवल भाजपा नेता विनोद राजपूत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि पूरी पार्टी के नेताओं को अनपढ़ कहते सुनाई दे रहे हैं. इस मामले में भाजपा नेता ने डीएम और एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अभद्र भाषा और 'अनपढ़' वाली टिप्पणी से विवाद

महोबा जनपद के कुलपहाड़ में तैनात विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार इन दिनों अपने एक वायरल ऑडियो को लेकर विवादों के घेरे में हैं. इस ऑडियो ने न केवल प्रशासनिक गलियारों में बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, वायरल ऑडियो में एसडीओ अपने अवर अभियंता अमन से बातचीत कर रहे हैं. बातचीत के दौरान एसडीओ, चरखारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा नेता विनोद राजपूत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते सुने जा रहे हैं.

क्‍या है पूरा व‍िवाद?

मामले की शुरुआत 25 अप्रैल को हुई थी, जब भाजपा नेता विनोद राजपूत क्षेत्र के भ्रमण पर थे. बगवाहा गांव में एक शादी समारोह और ग्रामीणों की बिजली संबंधी शिकायतों को देखते हुए विनोद राजपूत ने एसडीओ को फोन कर आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया था. लेकिन व्यवस्था सुधारने के बजाय, एसडीओ ने अपने जेई से फोन पर बातचीत में भाजपा नेता को गाली देते हुए अपमानजनक टिप्पणी की. इतना ही नहीं, ऑडियो में उन्होंने पूरी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अनपढ़ कहकर संबोधित किया.

नेताओं में आक्रोश और पुलिस-प्रशासन से शिकायत

जैसे ही यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, क्षेत्रीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया. पीड़ित भाजपा नेता विनोद राजपूत ने इस अपमान को गंभीरता से लेते हुए महोबा पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है. उन्होंने एसडीओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने के आरोप में तत्काल कार्यवाही की मांग की है. इस घटना के बाद से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. भाजपा नेता का कहना है कि एक सरकारी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों और एक प्रतिष्ठित राजनीतिक दल के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

भाजपा नेत्री के आरोपों से हड़कंप, बोलीं- महोबा के जिला अध्यक्ष ने पद के बदले हमबिस्तर होने का कहा

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll: बंगाल में जीतेगा कौन? साइलेंट वोटर मौन | Mamata Banerjee | BJP
Topics mentioned in this article