बंगाल में BJP... UP में कांग्रेस नेता यादवेंद्र का इस्तीफा, सिंधिया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

UP congress leader yadvendra yadav resignation: विधानसभा चुनाव 2026 में तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने राजनीति से संन्यास ले लिया, साथ ही पद से भी इस्तीफा दे दिए. जानिए, कौन हैं ऐसा करने वाले यादवेंद्र यादव?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UP Congress leader yadvendra yadav resignation fot bjp win bengal 2026.  

UP Congress leader resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का किला भाजपा ने ढहा दिया. असम और पुडुचेरी में भी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. वहीं, कांग्रेस पांचों चुनावी राज्यों में सिमट गई है. भाजपा की जीत को लेकर यूपी कांग्रेस के नेता यादवेंद्र यादव ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. साथ ही, पद भी छोड़ दिया है. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता यादवेंद्र यादव 2024 लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की गुना संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. यादवेंद्र ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर दी थी. हालांकि, चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. वर्तमान में यादवेंद्र यादव कांग्रेस के महोबा जिला उपाध्यक्ष हैं. दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया था. साथ ही, यह भी ऐलान किया था अगर, भाजपा बंगाल में जीतती है तो वे हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे. 

VIDEO: बंगाल जीत पर रो पड़े BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, बोले- कितना खुश हूं, बता नहीं सकता 

'कोई राजनीति नहीं, जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा'

4 मई 2026 को पांच राज्यों में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यादवेंद्र यादव ने एक और पोस्ट कर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'आज से कोई राजनीति नहीं, जिला उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा'. यादवेंद्र यादव कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं, उनके इस ऐलान पर जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

Mahoba congress leader yadvendra yadav resignation

दो दिन पहले क्या पोस्ट किया था ?

यादवेंद्र यादव ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा था- अगर,  बीजेपी पश्चिम बंगाल में आती है तो वाकई में ये कभी स्वीकार नहीं कर लेने वाला कारनामा होगा. मैं हमेशा के लिए राजनीति  छोड़ दूंगा. मेरा दावा है टीएमसी ही जीतेगी.

Advertisement

बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर

Featured Video Of The Day
Vijay Father Reaction: एक्टर विजय बनने जा रहे तमिलनाडु CM, पापा की आंखों में आए आंसू, दी ये नसीहत