लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला:जूनियर इंजीनियर पर कुत्ता छोड़कर किया जख्मी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर रहवासियों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला
  • इसका वीडियो भी वायरल, जेई के साथ मारपीट और गाली-गलौज को साफ देख जा सकता है
  • जेई अशोक कुमार पर हमला, आरोपियों ने जेई पर पालतू कुत्ते को भी छोड़ दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Lucknow Electricity Team Attacked: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ रहवासियों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि पालतू कुत्ते को भी छोड़ दिया. इस पूरी वारदात में  जूनियर इंजीनियर (जेई) बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें जेई के साथ मारपीट और गाली-गलौज को साफ देख जा सकता है. इस वारदात के बाद से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गुस्सा है और वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

मुस्तैदी से जांच करने पहुंची थी टीम

दरअसल जानकीपुरम इलाके में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विद्युत विभाग की एक टीम जांच करने पहुंची थी. टीम ने जैसे ही चिन्हित उपभोक्ता के परिसर पर कानूनी कार्रवाई शुरू की, वैसे ही वहां मौजूद लोग भड़क गए. उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया.

जूनियर इंजीनियर पर कुत्ता छोड़कर किया जख्मी

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार को निशाना बनाया. इस दौरान आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को जेई के ऊपर छोड़ दिया. कुत्ते के काटने और हमले की वजह से जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और घायल अधिकारी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला.

मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी, अधिकारियों की चेतावनी

इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. मामले की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है. अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी काम में रुकावट डालने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: लखनऊ, वाराणसी-प्रयागराज से अहमदाबाद ले जाते थे हवाला का पैसा, कोटा में कार से नोटों का जखीरा पकड़ा

Advertisement
Featured Video Of The Day
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान