आधे घंटे के लिए छोड़ दो; लखनऊ में बेटे की निर्मम हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां पर फूटा भीड़ का गुस्सा

प्राथमिक जांच के बाद जब बाप और सौतेली मां को लेकर पुलिस निकलने लगी तो लोगों ने घर पर धावा बोल दिया. लोग चिल्लाने लगे की लड़के के बाप को आधे घंटे के लिए छोड़ दिया जाए, न्याय हम कर लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
lucknow murder news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के लाजपत नगर में एक चार साल के मासूम बच्चे की पिता और उसकी सौतेली मां ने बेरहमी से हत्या की थी
  • बच्चे के शरीर पर पोस्टमार्टम में गला घोंटने समेत अठारह गंभीर चोटों के निशान मिले थे
  • हत्या के बाद पुलिस जब आरोपी पिता और सौतेली मां को लेकर सीन रिक्रिएशन के लिए गई तो मोहल्ले वालों ने विरोध जताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

लखनऊ में अपने 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या करने वाले पिता और उसकी दूसरी पत्नी पगर आज पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस दोनों को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर सीन रिक्रिएशन के लिए पहुंची थी,तभी उनको देखते ही मोहल्ले वालों ने बवाल करना शुरू कर दिया. लोग इतने आक्रोश में थे कि बच्चे की मां और बाप को गालियां तक देने लगे.लोगों ने आक्रोश में पुलिस के संग धक्कामुक्की भी की. बवाल बढ़ता देख किसी तरदह पुलिसवालों ने दोनों को भीड़ से बचाया और अंदर ले गए. 

आधे घंटे के लिए छोड़ दो..

प्राथमिक जांच के बाद जब बाप और सौतेली मां को लेकर पुलिस निकलने लगी तो लोगों ने घर पर धावा बोल दिया. लोग चिल्लाने लगे की लड़के के बाप को आधे घंटे के लिए छोड़ दिया जाए, न्याय हम कर लेंगे. पुलिस ने यह भी कहा कि न्याय होगा, लेकिन आक्रोशित लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि या तो छोड़ दो या फिर तुम ही लोग इसे मार दो.

यह भी पढ़ें- हड्डियां तोड़ीं, गला घोंटा..लखनऊ में क्रूर बाप ने मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, शरीर पर चोट के 18 निशान

पूरे मामले में और एविडेंस तलाशते हुए जब पूरी पुलिस उसके घर पर पहुंची तो हत्यारे माता-पिता को देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे. लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों के हमले से आरोपी पिता और मां को बचाने की पुलिस भी कोशिश करती नजर आई. लोग इतने ज्यादा आक्रोश में थे कि पुलिस के लिए हालात काबू करना बड़ा मुश्किल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके लिए उम्मीद करना ही नामुमकिन है कि कोई पिता अपने बच्चों के संग ऐसा कर सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लोगों में अब काफी गुस्सा है और इलाके में आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इनको ऐसा न्याय मिले की एक नजीर बने.

Advertisement

यह भी पढ़ें- संभल में कहां नमाज की अनुमति नहीं दी कि हाईकोर्ट ने कहा, DM-SP इस्तीफा दे दें, पूरी कहानी

4 साल के मासूम की पिता ने सौतेली मां संग ली थी जान 

दरअसल लखनऊ के लाजपत नगर के एक वकील ने अपनी दूसरी पत्नी रागिनी के साथ मिलकर मासूम बेटे अर्णव को बेरहमी से 12 मार्च के दिन हत्या कर दी थी. पुलिस से बचने के लिए अर्णव की बीमारी का बहाना बनाया गया. बच्चे की नानी ने जब अर्णव की बॉडी को देखा तो शरीर पर चोट के निशान दिखे थे. पोस्टमार्टम के बाद शरीर पर 18 चोट के गंभीर निशान के साथ गला दबाकर मारने की भी पुष्टि हुई थी. लड़के की नानी की शिकायत के बाद अर्णव की हत्या के आरोपी उसके बाप और उसकी सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. अर्णव भीष्म की पहली पत्नी का बेटा था.पत्नी की मौत के बाद भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी भी कर ली थी. दावा किया जा रहा है कि भीष्म और सौतेली मां रागनी बच्चों को मारने पीटने लगे थे. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'महायुद्ध' का 16वां दिन! ईरान जंग में फंस गए Trump? | US Iran War | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article