स्प्रिट और कीटनाशक घोलकर बनाई जा रही थी देसी- विदेशी शराब, उपकरण समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, UP में बनाकर MP बेची जा रही थी

Illegal Liqour Factory: ललितपुर के एक घर में संचालित हो रहे अवैध शराब की फैक्ट्री में शराब माफिया शराब बनाने के लिए खतरनाक कीटनाशक और स्प्रिट का मिश्रण का उपयोग करते थे और अपना माल मध्य प्रदेश के सरकारी ठेकों में खपाते थे. छापेमारी में फैक्ट्री से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, 80 लाख रुपए की नकली शराब और 5.50 लाख रुपए कैश बरामद किया. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
FAKE DESI-ENGLISH LIQUOR MANUFACTURING FACTORY BUSTED

Illegal Liqour Factory Busted: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सोमवार को पुलिस ने एक घर में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां शराब माफिया स्प्रिट और कीटनाशकों के मिश्रण से देसी और अग्रेजी शराब बना रहे थे. पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फैक्ट्री से शराब बनाने के उपकरण, कीटनाशकों की पेटी, स्प्रिट के नीले ड्रम समेत 80 लाख रुपए से ज्यादा रुपए के माल की बरामदगी की है.

ललितपुर के एक घर में संचालित हो रहे अवैध शराब की फैक्ट्री में शराब माफिया शराब बनाने के लिए खतरनाक कीटनाशक और स्प्रिट का मिश्रण का उपयोग करते थे और अपना माल मध्य प्रदेश के सरकारी ठेकों में खपाते थे. छापेमारी में फैक्ट्री से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, 80 लाख रुपए की नकली शराब और 5.50 लाख रुपए कैश बरामद किया. 

ये भी पढ़ें-पुणे में सूटकेस में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव, गला रेतकर हत्या के बाद छिपाया था शव, सामने आई मर्डर की वजह?

मध्य प्रदेश के सरकारी शराब ठेकों से बेची जा रही थी फैक्ट्री में तैयार अवैध शराब

दिलचस्प बात यह है कि स्प्रिट और कीटनाशक दवाओं के मिश्रण से तैयार नकली शराब शराब माफिया यूपी में नहीं, बल्कि एमपी के सरकारी ठेकों पर खपा रहे थे. पुलिल का दावा है कि इस कारोबार में एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय था, जो हरियाणा से बड़ी मात्रा में स्प्रिट और अन्य जिलों के बाजार से बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाएं ललितपुर स्थित फैक्ट्री में लाते थे. बड़ा सवाल है कि पुलिस को कई महीनों तक इसकी लगी.

निवाड़ी, छतरपुर और सागर जिलों में अपने माल की सप्लाई कर रहे थे माफिया

पूरा मामला सदर कोतवाली के पनारी का है, जहां कई महीनों से एक बड़े घर में नकली अग्रेजी और देसी शराब बनाने की फैक्ट्री फल-फूल रही थी. अवैध शराब कारोबारी अपना माल मध्य प्रदेश के निवाड़ी, छतरपुर, सागर सहित अन्य जिलों के सरकारी शराब के ठेकों पर सप्लाई कर रहे थे.पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कांच की बोतलें, शराब के रैपर, नकली क्यू आर कोड,17 बड़े नीले ड्रम, सीलिंग मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें-Extortion Case: बसपा नेता इरफान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का है आरोप

Advertisement
ललितपुर में जहरीली शराब की फैक्ट्री चलाने वाला MP आबकारी विभाग का सरकारी ठेकेदार निकला. छतरपुर जिले का निवासी आरोपी रवि लखेरा पुत्र सुरेश लखेरा निवाड़ी, छतरपुर, सागर समेत अन्य जिलों के सरकारी शराब के ठेकों पर नकली शराब को वैध बनाकर बेचता था, जिसका अब जाकर ललितपुर पुलिस भंडाफोड़ किया है.

ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद

शराब माफिया की फैक्ट्री में खड़ी मिली लग्जरी कार ऑडी, क्रेटा और स्विफ्ट

रिपोर्ट के मुताबिक अवैध शराब की फैक्ट्री में छापेमारी में मौके से 5329 नकली शराब के ढक्कन,1 लाख 45 हजार 820 नकली लेबल, 22 हजार 526 नकली क्यूआरकोड, 9 हजार 109 बिना ढक्कन बोतल, SOM अंकित 750 नकली गत्ते, 17 बड़े और 4 छोटे नीले ड्रम, एक RO मशीन, बोतल सीलिंग मशीन, फूफ कलर, कीटनाशक के तीन डिब्बे, यूपी16 BE 1443 एक ओडी कार, यूपी 94 ई 3778 स्विफ्ट, MP 16 ZH 6068 नंबर एक क्रेटा कार, एक बाइक, 5.50 लाख रुपए कैस बरामद किए हैं. साथ ही आरोपियों के खातों में 8 लाख 29 हजार 989 रुपए सीज कराए है.

छतरपुर का निकला आरोपी, जो ललितपुर में चला रहा था अवैध शराब फैक्ट्री 

ललितपुर में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी मुहम्मद मुश्ताक ने कहा कि, हमारी स्वाट टीम, सार्विलांस, कोतवाली पुलिस सहित कई टीमों ने बढ़िया काम करते हुए इसका भंडाफोड़ किया है, जिसमें पता चला कि फैक्ट्री एक अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था, जिसका सरगना रवि लखेरा है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल, वर्दी की आड़ में रची थी साजिश

एसपी ने बताया कि अवैध फैक्ट्री में निर्मित जहरीली शराब मध्य प्रदेश के छतरपुर, सागर, निवाड़ी समेत अन्य जिलों के सरकारी शराब की दुकानों से सप्लाई की जाती थी. शराब माफिया मध्य प्रदेश मार्का की अवैध शराब बनाने के लिए कच्चा माल अलग-अलग राज्यों से मंगवाते थे, जिसकी सप्लाई शराब की दुकानों और ढाबों पर जाती थी.

 पकड़े जाने के डर से गृह जिले में जहरीली शराब की सप्लाई नहीं कर रहे थे आरोपी

एसपी मुश्ताक ने बताया कि ललितपुर अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाला रवि लखेरा पकड़े जाने के डर से गृह जिले में जहरीली शराब की सप्लाई नहीं कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मामले में अभी अन्य आरोपी भी है, जो फरार है जिनकी गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने मौके से  80 लाख रुपए से अधिक की शराब और उपकरण बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें-नशे की हालत में बनाया आपत्तिजनक VIDEO, और क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक किया रेप

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results | Bhabinipur | Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: भवानीपुर ने ममता को नकारा शुभेंदु की ऐतिहासिक जीत