निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

kanpur News: कानुपर में घराती और बारातियों में लेग पीस को लेकर हुए विवाद के दुल्हे ने जयमाला स्टेज से दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. काफी देर की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
kanpur News: विवाद के बाद कई घंटों चला समझाइश का दौर.

Dulhe Ne Diya Teen Talaq: कानपुर जिले में एक निकाह समारोह में लेग पीस और गोश्त को लेकर बाराती और घरातियों में बहस हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. इसके बाद दोनों ओर से कुर्सियां और बर्तन चले. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. इसके दूल्हा ने जयमाला स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. इससे विवाद और बढ़ गया.  

दरअसल, कानपुर के बारामऊ गांव निवासी गुड्डू ने अपनी पुत्री निशा का निकाह बिल्हौर निवासी पप्पू के पुत्र फजल से तय किया था. शनिवार को बिल्हौर के ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में निकाह समारोह आयोजित हो रहा था. निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी. इस दौरान कुछ बराती खाना खाने लगे.इस बीच लेग पीस और गोश्त को लेकर दुल्हन के चाचा और भाई सलीम की बराती जीशान से बहस हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. जीशान ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की दी. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां और बर्तन चले.  

दूल्हे को समझाते परिवार के सदस्य.

दूल्हे ने दिया तीन तलाक 

मारपीट की जानकारी लगते ही दूल्हा फजल भी भड़क गया और उसने जयमाला स्टेज से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. इससे दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. 

परिवार ने विदाई से किया इंकार 

दूल्हे के तलाक देने से नाराज दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया और दुल्हा पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. देर शाम तक यह विवाद चलता रहा. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते हुआ. 

'बचपन' में शादी के बाद किसी और से प्यार, पत्नी ने घर में ही पति को मरवा डाला, बेटा खोने वाला परिवार दंग, हत्याकांड की कहानी 

दोबारा निकाह कराकर दुल्हन को किया विदा   

मौलवी की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज से निकाह की रस्में दोबारा अदा की गईं, जिसके बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया. हालांकि दूल्हे ने एक ही बार निकाह होने की बात कही है. इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके पर बुलाया गया था. मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है.  

VIDEO: बाराती और घरातियों में जमकर चले लात-घूसे, दुल्हन के भाई की इस डिमांड पर चढ़ा पारा 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: JD Vance अमेरिका और ईरान में समझौता करा पाएंगे? Iran US Ceasefire | Pakistan |Trump