शादी के अगले ही दिन उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, आखिर हुआ क्या? ये खबर आपको रुला देगी

Kanpur Sajeti Groom Suicide Case: कानपुर के सजेती में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ घंटों बाद ही दूल्हे ने पेड़ से लटककर जान दे दी. दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं. बेटे की मौत से पिरवार में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Kanpur Groom Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुरैयनपुर गांव में एक घर में शादी के जश्न में बीच मातम छा गया. सुहागरात से कुछ देर पहले दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया और फिर अगले दिन 16 मई को उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली. यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. जिस दूल्हन की हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी उसका सुहाग उड़ गया था. वह बिलख-बिलखकर रो रही थी, बार-बार बेसुध हो रही थी. 

15 मई की शाम विदा होकर आई दुल्हन 

यह दहला देने वाला मामला सजेती थाना क्षेत्र के ​गुरैयनपुर गांव का है. जहां रहने वाला कमलेम निषाद (21), गुजरात के सूरत में नौकरी करता था. 14 मई को धूमधाम से कमलेम की बारात हमीरपुर के हरेठा गांव गई थी. जहां, एक युवती के साथ सात फेरे लेने और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने के बाद, शुक्रवार 15 मई की शाम वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था. 

रातभर परिजनों ने तलाश किया 

​परिजनों के अनुसार, घर में सब कुछ सामान्य था. रात करीब 9 बजे कमलेश अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया.काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उसकी तलाश शुरू की. परिजन उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन कमलेम का कुछ पता नहीं चला. 

Kanpur Groom Suicide: मौके पर पहुंची पुलिस, और लोगों की भीड़.

पेड़ से लटका मिला शव  

​शनिवार 16 मई की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो गांव के बाहर एक पेड़ पर उन्होंने कमलेश का शव फंदे से लटका देखा. यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया, तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. सजेती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पत्नी का ऐसा डर... इंदौर में व्यक्ति ने रची लूट की झूठी कहानी, रातभर ये सब झेला 

गांव वाले भी हैरान 

शादी के अगले दिन ही बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से गांव वाले भी हैरान हैं, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले दिन खुशियां छाईं हुईं थीं, वहां अचानक ऐसा क्या हुआ कि कमलेम ने जान दे दी.

Kanpur Groom Suicide: गमगीन माहौल में घर में कोने में रखा दहेज में मिला सामान और बाइक.

पुलिस कर रही मामले की जांच 

​थाना प्रभारी अनुज भारती ने NDTV को बताया कि संभावना है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ हो, इसकी के चलते कमलेम ने आत्महत्या कर ली. परिवार अभी सदमे में है, उन्हें भी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. परिजनों और पत्नी के बयान लेकर मामले की जांच करेंगे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा. जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

गर्मी का टॉर्चर और गजब का जुगाड़, ललितपुर में मटकों से टपकते पानी के नीचे चैन से सोता रहा युवक, Video वायरल

Featured Video Of The Day
HC Verdict On Bhojshala: हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में हिंदू पक्ष ने की पूजा
Topics mentioned in this article