कानपुर में बारा टोल प्लाजा पर खड़ी कार में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, देखते रह गए कर्मचारी, CCTV वायरल 

Kanpur Road Accident:कानपुर के बारा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी. कार टोल कटाने के लिए लेन में खड़ी हुई थी. अचानक हुई इस घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kanpur Viral Video High-Speed Truck Crushes Car at Bara Toll Plaza: कानपुर में तेज रफ्तार का कहर सामने आया है, जहां बारा जोड़ टोल प्लाजा की लेन में खड़ी एक कार को तेज रफ्तार कंटेनर ने फिल्मी अंदाज में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन टोल कर्मियों ने पीछा कर पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को रोक लिया. लेकिन, चालक मौके से फरार हो गया. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.  

खड़ी कार में घुसा कंटेनर  

जानकारी के अनुसार, कंटेनर अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहा था. कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर लेन में एक कार खड़ी थी, जिसका टोल कट रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही कार टोल पर लगा बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा.

कानपुर: रोड रेज में पिता-बेटे की चाकू गोदकर हत्या, रूह कंपा देगा 38 सेकंड का ये वीडियो

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

हादसे के बाद टोल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को रोक लिया. लेकिन, मौका लगते ही चालक मौका से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

Advertisement

कानपुर: रोड रेज में पिता-बेटे की चाकू गोदकर हत्या, रूह कंपा देगा 38 सेकंड का ये वीडियो

Featured Video Of The Day
कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगे तेल के दाम?