IPS अव‍िनाश पांडेय को वकील की धमकी: "मुझे मेरठ SSP के साथ गाड़ी में बंद कर दो, फ‍िर देखो कौन आएगा बाहर"

IPS अविनाश पांडेय मेरठ SSP हैं. उन्हें सीयूजी नंबर पर धमकी मिली है. खुद को अधिवक्ता बताने वाले शख्स ने एसएसपी के साथ गाड़ी में बंद होने की चुनौती दी है. इस पर एसएसपी ने समर्थकों से एक व विरोधियों से दो पेड़ लगाने का अनोखा आग्रह किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPS avinash pandey ssp meerut threat call advocate viral audio
Sanuj Sharma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ SSP अविनाश पांडेय को सोशल मीडिया पोस्ट और CUG नंबर पर धमकियां मिल रही हैं
  • ललिता गौतम हत्याकांड के दौरान प्रदर्शन में एसएसपी ने थप्पड़ मारे थे, जिसके वीडियो वायरल होने पर विवाद बढ़ा
  • धमकी भरे कॉल में कॉलर ने खुद को अधिवक्ता बताया और एसएसपी के साथ अकेले बंदी वाहन में बंद करने की बात कही है

IPS अव‍िनाश पांडेय एसएसपी मेरठ को धमक‍ियां म‍िल रही हैं. सोशल मीड‍िया पोस्‍ट और उनके सीयूजी नंबर पर कॉल के जर‍िए पुल‍िस स‍िस्‍टम को चुनौती दी जा रही है. कथित ऑड‍ियो कॉल र‍िकार्डिंग वायरल भी हो रही है, ज‍िसमें धमकी देने वाला यहां तक कह रहा है क‍ि मुझे एसएसपी के साथ अकेले गाड़ी में बंद कर दो, फ‍िर देख‍िए कौन आएगा न‍िकलता है?

दरअसल, बीए की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हाल ही मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को एसएसी अव‍िनाश पांडे ने थप्पड़ मारे थे, ज‍िनके कई वीड‍ियो वायरल हुए. उसके बाद अब एसएसपी के सीयूजी नंबर पर धमकीभरा कॉल आया है. मीड‍िया की खबरों के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए एसएसपी को सीधे चुनौती दी है.  

यह भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag: अब पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी एक साथ पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म

ips avinash pandey ssp meerut viral video Thappad baj officer
Photo Credit: NDTV

बंदी वाहन की घटना पर जताई तीखी नाराजगी

एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करने वाले ने मेरठ कलेक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन के दौरान एसएसपी आईपीएस अव‍िनाश पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उस दौरान हिरासत में लिए गए रवि गौतम नाम के व्यक्ति के पास बंदी वाहन के अंदर जाते और फ‍िर उसके थप्पड़ मारते दिखाई द‍िए थे. इसी घटना से नाराज होकर बुधवार रात एक शख्स ने एसएसपी के सरकारी नंबर पर फोन घुमा दिया. कॉल एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने रिसीव की थी. बातचीत के दौरान कॉलर ने बेहद तीखे लहजे में कहा क‍ि "जिस तरह एसएसपी बंदी वाहन में गए थे, उसी तरह एक बार मुझे भी एसएसपी के साथ अकेले गाड़ी में बंद कर दिया जाए, फिर देखा जाएगा कि बाहर कौन निकलता है."

Advertisement

धमकी या विरोध? जांच में जुटी पुलिस

जब पीआरओ ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या वह एसएसपी को धमकी दे रहा है, तो कॉलर ने कहा कि वह धमकी नहीं दे रहा, बल्कि सिर्फ अपना विरोध दर्ज करा रहा है. कॉलर का दावा था कि वीडियो में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई है, जो पूरी तरह गलत है. उसने एसएसपी से आमने-सामने मुलाकात कराने की बात भी कही. 

IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया

Advertisement

ips avinash pandey ssp meerut Uttar Pradesh

ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शन के दौरान मेरठ कलक्ट्रेट के बाहर हुए बवाल के बाद एसएसपी मेरठ IPS अविनाश पांडेय के पीआरओ को फोन पर धमकी दी गई है. किसी एडवोकेट ने दी फोन पर धमकी है. उसने फोन पर पहले नमस्ते क‍िया और फिर कहा क‍ि कप्तान साहब के साथ मुझे अकेले को  गाड़ी में बंद कराकर कुंडी लगा दीज‍िए. मैं एडवोकेट हूं. कप्तान साहब चांटे मार रहे हैं. पीआरओ साहब ये सही बात नहीं

इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है. सर्विलांस और साइबर सेल को कॉल करने वाले की सटीक लोकेशन और पहचान की पुष्टि के लिए लगा दिया गया है. पुलिस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है. हालांकि, इस पूरे मामले पर एसएसपी अविनाश पांडेय की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है. 

एसएसपी अविनाश पांडेय ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों और हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस की हर कार्रवाई केवल अपराधियों के खिलाफ और साक्ष्यों के आधार पर की गई है. उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को जाति, दल या समुदाय से जोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न की जाए, क्योंकि कानून सभी के लिए समान है.

सपोर्ट वाले एक पेड़ लगाएं, विरोध वाले दो पेड़-मेरठ एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि भ्रामक बयान देने, पुलिस की छवि खराब करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बाहर से आकर माहौल खराब करने वाले लोगों के संबंध में भी पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. वहीं, वृक्षारोपण महोत्सव को लेकर एसएसपी ने कहा, "जो लोग मेरे सपोर्ट में हैं, वे एक पेड़ लगाएं और जो लोग मेरे विरोध या गुस्से में हैं, वे दो पेड़ लगाएं." उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. 

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया

Topics mentioned in this article
IPS
Uttar Pradesh
Meerut
SSP