IPS अपर्णा कौशिक: मिर्जापुर SP बॉडी शेमिंग का शिकार, ₹18 लाख की नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC, जानें पूरी कहानी

IPS Aparna Kaushik का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर body shaming का सामना करना पड़ा. मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक के वीडियो पर भद्दे कमेंट्स आने के बाद कमेंट्स ऑफ करने पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips aparna kaushik SP Mirzapur body shaming viral video up police success story

IPS Aparna Kaushik SP Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई हैं. दरअसल, मिर्जापुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक इनामी अपराधी की गिरफ्तारी की जानकारी दे रही थीं.

वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों तक पहुंचा. लेकिन दुखद यह रहा कि अपराध और पुलिस कार्रवाई पर चर्चा करने के बजाय कई यूजर्स ने उनके शरीर और कद-काठी को लेकर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट्स करना शुरू कर दिया. ऐसे में कमेंट्स ऑप्शन ही बंद कर दिया गया.

जब IPS अफसर भी नहीं बचीं ट्रोलिंग से

इस घटना ने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. अगर एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला आईपीएस अधिकारी तक को इस तरह की ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है, तो आम महिलाओं की स्थिति क्या होगी. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन टिप्पणियों की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई. यह मामला अब साइबर बुलिंग और महिलाओं के सम्मान से जुड़ी बड़ी बहस बन चुका है.  

मध्य प्रदेश के करोड़पति IPS: 76 अफसरों की संपत्ति का खुलासा, क‍िस अफसर के पास ‘कितना पावर-कितना पैसा'?

IPS Aparna Kaushik SP Mirzapur up

2015 बैच की आईपीएस हैं अपर्णा कौशिक

  • अपर्णा कौशिक की कहानी सिर्फ एक अफसर की नहीं, बल्कि हिम्मत और फैसले की कहानी है. आईपीएस बनने से पहले वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट थीं, जहां उन्हें करीब ₹18 लाख सालाना पैकेज मिलता था.
  • लेकिन उन्होंने इस आरामदायक करियर को छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला किया. कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं.
  • बतौर आईपीएस, अपर्णा रजत कौशिक यूपी के अमेठी में भी पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं. कासगंज और औरैया जिले की भी कमान संभाल चुकी हैं. लखनऊ में डीसीपी भी रही हैं. 

IPS Aparna Kaushik SP Mirzapur up

रामपुर की रहने वाली हैं आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक

अपर्णा रजत कौशिक मूल रूप से यूपी के रामपुर की रहने वाली हैं. उनका जन्म 7 मार्च 1991 को हुआ. वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं. दयावती मोदी एकेडमी से 10वीं तक की पढ़ाई की. साल 2006 में उन्होंने हाईस्कूल में स्टेट टॉप किया. आगे की पढ़ाई जयपुर से पूरी की. इसके बाद उन्होंने एनआईटी प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की. अपर्णा की जिंदगी आसान नहीं रही. उनके जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था. उनकी मां प्रीति गौतम ने अकेले उन्हें पाला और हर मुश्किल में साथ दिया. अपर्णा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं, जिन्होंने उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनना सिखाया. 

Advertisement

सादगी भरी शादी, समाज को दिया संदेश

अपर्णा कौशिक ने साल 2018 में रजत कौशिक से बेहद सादगी से शादी की. उन्होंने बिना फिजूल खर्च के पारंपरिक तरीके से विवाह किया और बचाए गए पैसे को महिला स्वयं सहायता समूहों को दान कर दिया. उनका यह कदम आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है. अपर्णा कौशिक का यह मामला दिखाता है कि महिलाएं चाहे कितनी भी ऊंचाई हासिल कर लें, उन्हें आज भी उनके काम से ज्यादा उनके रूप-रंग से आंका जाता है. यह घटना सिर्फ एक अफसर की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए आईना है. जरूरत है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और सम्मान दोनों को समझा जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

 

Featured Video Of The Day
US Iran War | जंग के बीच Donald Trump को बड़ा झटका | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article