IPS अंशिका की प्री वेडिंग शूट की रोमांटिक तस्वीरें, संभल SP बिश्नोई की बाहों में दिखीं, 29 मार्च को शादी

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Wedding: संभल एसपी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा साल 2023 में एक दूसरे के करीब आए थे. इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. 29 मार्च को बाड़मेर में दोनों सात फेरे लेकर शादी करेंगे. 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा, जिसमें तमाम वीआईपी भी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPS Couple Anshika Verma & KK Bishnoi Pre-Wedding Shoot

IPS Couple Anshika Verma & KK Bishnoi Wedding: उत्तर प्रदेश की चर्चित IPS कपल KK Bishnoi और Anshika Verma 29 मार्च 2026 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों राजस्थान के बाड़मेर में शादी करेंगे, इसके अगले दिन जोधपुर में रिसेप्शन होगा. संभल एसपी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें भी वायरल हैं, इसी बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने अपने प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में  आईपीएस अंशिका अपने होने वाले पति केके बिश्नोई की बाहों में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अंशिका ने लिखा- मेरा ख्वाहिशों का शामियाना... आइए, अब इस PS कपल की रोमांटिक तस्वीरें देखते हैं, उनकी शादी और लव स्टोरी के बारे में जानते हैं. 

सबसे पहले बात शादी

IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा साल 2023 में एक दूसरे के करीब आए थे. इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. 26 मार्च (गुरुवार) को केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने संभल में संगाई की, दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई. रिंग सेरेमनी के बाद कपल ने जमकर डांस किया, इस दौरान IPS केके बिश्नोई ने अंशिका को गोद में भी उठा लिया था. शुक्रवार 27 मार्च को दोनों की हल्दी की रस्म हुई. IPS बिश्नोई को राजस्थान के बाड़मेर स्थित उनके घर में हल्दी लगाई गई तो IPS अंशिका को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में. आज शनिवार 28 मार्च को मेहंदी की रस्म होगी. 29 मार्च को बाड़मेर में दोनों सात फेरे लेकर शादी करेंगे. 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा, जिसमें तमाम वीआईपी भी शामिल होंगे. 

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा?

  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं
  • पिता यूपीपीसीएल के रिटायर्उ इंजीनियर   
  • बीटेक की डिग्री हासिल की 
  • बिना कोचिंग के UPSC में क्रैक किया 
  • साल 2021 बैच की IPS अधिकारी 
  • वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात 
  • गोरखपुर में एएसपी भी रह चुकीं 

कौन हैं IPS केके बिश्नोई? 

  • राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं 
  • पूरा नाम कृष्ण कुमार बिश्नोई है
  • किसान परिवार से ताल्लुक 
  • दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉल से बीए 
  • 24 साल की उम्र में UPSC में क्रैक किया 
  • 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी  
  • वर्मतान में उत्तर प्रदेश के संभल जिले SP  
  • इससे पहले मुजफ्फरनगर के एएसपी रह चुके  

NDTV को बताया था कैसे शुरू हुई लव स्टोरी 

NDTV से एक खास बातचीत में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी लव स्टोरी का किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि अंशिका वर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में हुई थी. तब वे एसपी सिटी के रूप में तैनात थे, जबकि अंशिका एएसपी थीं. IPS केके बिश्नोई ने कहा कि वे अंशिका का काम के प्रति डेडिकेशन देखकर प्रभावित हुए थे. धीरे-धीरे वे एक दूसरे के करीब आए गए. अब वे शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं. 

रिंग सेरेमनी की तस्वीर, पिता के साथ IPS KK Bishnoi ने किया डांस.

Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP