UP में दरोगा की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन,टाइम-रूट से लेकर हर डिटेल

रेलवे ने लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन चालू की हैं. यह ट्रेन आज और कल दोनों दिन चलाई जा रही हैं.वहीं स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
up police recruitment news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान लखनऊ में 14 और 15 मार्च को परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़
  • रेलवे ने लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनें 14 और 15 मार्च को चलाने का निर्णय लिया है
  • लखनऊ रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाए हैं और अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में आज 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी कर ली है. इस कड़ी में रेलवे ने लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन चालू की हैं. यह ट्रेन आज और कल दोनों दिन चलाई जा रही हैं.वहीं स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए गए हैं.

कौन-कौन सी ट्रेन चल रहीं?

उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार Train Number 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी. ट्रेन रास्ते में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम गोसाईगंज अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ से प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 17.45 बजे चलेगी. ट्रेन रास्ते में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइम्मा, सिवैथ, फाफामऊ, प्रयाग में रुकेगी.

उधर, लखनऊ रेलवे प्रशासन के अनुसार उक्त दोनों ही दिनों में प्रतिदिन 1 लाख परीक्षार्थी और अभिभावकों के आने की संभावना है. प्लेटफार्म पर भीड़ न हो, इसके लिए होल्डिंग एरिया बना दिया गया है.यहां से ट्रेन के अनुसार परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा. अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं. सुरक्षा के लिए GRP और RPF की संयुक्त टीम लगातार निगरानी करेगी. स्थानीय पुलिस स्टेशन परिसर और उसके बाहर की व्यवस्था संभालेगी.

Advertisement

आज-कल चलेगी परीक्षा स्पेशल

दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. एक ट्रेन बिजनौर से बरेली और दूसरी लखनऊ से शाहजहांपुर तक चल रही है. रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संबंध में सूचना जारी कर दी है. उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल परीक्षा के चलते बिजनौर-बरेली-बिजनौर परीक्षा स्पेशल (04350-04349) अनारक्षित ट्रेन चला रहा है. 14 और 15 मार्च को (04350) बिजनौर से सुबह 4:20 बजे चलकर बरेली जंक्शन पर 8:50 बजे पहुंची. लखनऊ में आलमबाग व कैसरबाग से अतिरिक्त बसें भी मिलेंगी.

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लगभग 88000 परीक्षार्थी आएंगे. इनमें अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, खीरी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुलतानपुर, उन्नाव और बनारस से परीक्षार्थी लखनऊ परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं. इन शहरों के बीच आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा. यह बसें 17 शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी. रोडवेज बसों में फ्री सेवा मान्य नहीं होगा.

Advertisement

दो दिन में 17 शहरों से शहर में आएंगे परीक्षार्थी

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को होना हैं. इस दौरान 17 जिलों से परीक्षार्थी लखनऊ पहुंचेंगे.परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए रोडवेज प्रशासन 16 मार्च तक अतिरिक्त बसें संचालित करेगा.अभ्यर्थियों को लखनऊ तक और लखनऊ से विभिन्न शहरों के बीच सुरक्षित और समयबद्ध बसा यात्रा उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है.
 

Featured Video Of The Day
US Attacks Iran: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह | Iran Israel War