IAS कविता मीणा: हापुड़ DM के काम की मुरीद हुई योगी सरकार, राजस्थान में भी हो रही चर्चा

IAS कविता मीणा हापुड़ जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से प्रशंसा पत्र मिला है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 और PMFME योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पात्र उद्यमियों को अनुदान दिलाने में निभाई भूमिका की चर्चा यूपी से लेकर उनके गृह जिले दौसा तक हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ias kavita meena hapur dm yogi govt appreciation food processing scheme
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IAS कविता मीणा ने हापुड़ में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर उद्यमियों को लाभ पहुंचाया है
  • अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में प्रयास जारी रखने की उम्मीद जताई है
  • कविता मीणा ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

IAS Kavita Meena Hapur DM: भारतीय प्रशासनिक सेवा की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी कविता मीणा ने शानदार कार्य कर दिखाया है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ की जिला कलेक्टर कविता मीणा ने खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है. उद्यमियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उनके सराहनीय कार्यों की योगी सरकार ने प्रशंसा की है, जिसकी चर्चा उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि उनके गृह राज्य राजस्थान के दौसा जिले में भी हो रही है.

बता दें कि कविता मीणा उत्तर प्रदेश कैडर की साल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा की रहने वाली हैं. वे 21 अप्रैल 2026 से हापुड़ के डीएम पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. अब कविता मीणा को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशंसा पत्र भेजा गया है.

अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने पत्र भेजकर की सराहना

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की उम्मीद जताई है. प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कविता मीणा ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया. उनके प्रयासों से जिले के अधिक से अधिक उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी मिली और पात्र लाभार्थियों को अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ. 

ias kavita meena hapur dm yogi govt appreciation food processing scheme

उद्यमियों को योजनाओं से जोड़ने में निभाई अहम भूमिका

अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने पत्र में कहा कि जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उद्यमियों को उनसे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी जिले के अधिक से अधिक उद्यमियों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे.

Advertisement

'पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता'

NDTV से बातचीत में हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास करता रहेगा. 

ias kavita meena hapur dm yogi govt appreciation food processing scheme

कौन हैं आईएएस कविता मीणा?

आईएएस कविता मीणा का जन्म 16 अगस्त 1991 को हुआ था. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से राजनीति (अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन) में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है. कविता विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुकी हैं.

Advertisement

हापुड़ की जिला कलेक्टर बनने से पहले आईएएस कविता मीणा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन), बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी, भदोही में जॉइंट मजिस्ट्रेट और इटावा में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.   

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा: 9 जिलों के 15 लाख कांवड़ियों की ऐसे कर रहीं LIVE सुरक्षा, जानें 'लेडी सिंघम' का पूरा प्लान 

यह भी पढ़ें-  IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

Featured Video Of The Day
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, बोलीं- 'मेरा माथा फट जाता...!'

Topics mentioned in this article
IAS
Uttar Pradesh
Success Story
Hapur