'साड़ी के पैसे' कोड वर्ड और कत्ल की खौफनाक साजिश; पति ने ही रची पत्नी की हत्या की कहानी

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हापुड़ पुलिस ने रीता शर्मा की हत्या के मामले में उसके पति राहुल और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है
  • आरोपी पति राहुल ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए दो कर्मचारियों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी
  • हत्या की रात रीता शर्मा पर कंबल से मुंह दबाकर चाकू से बेरहमी से हमला किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड के पीछे जो कहानी निकलकर सामने आई, उसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है.

कर्ज माफी और 5 लाख की सुपारी

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पति राहुल अपनी पत्नी रीता शर्मा से छुटकारा पाना चाहता था. इसके लिए उसने अपने ही दो कर्मचारियों, शेरअली उर्फ शेरा और फिरोज को मोहरा बनाया. दोनों कर्मचारियों पर राहुल के 60-60 हजार रुपये बकाया थे, जिन्हें उसने माफ करने का वादा किया. हत्या को अंजाम देने के बदले आरोपियों को 5 लाख रुपये देने का लालच दिया गया. साजिश को गुप्त रखने के लिए ‘साड़ी के पैसे' कोड वर्ड तय किया गया था. 

बेरहमी से उतारा मौत के घाट

2 फरवरी 2026 की रात, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में इस खौफनाक खेल को अंजाम दिया गया. जैसे ही रीता घर पहुंची, राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. पहले कंबल से महिला का मुंह दबाया गया ताकि वह चिल्ला न सके और फिर चाकू से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.

शातिराना चाल: शादी में फोटो और झूठी कहानी

खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए आरोपी राहुल ने फिल्म की तरह 'एलिबाई' (Alibi) तैयार की. हत्या के तुरंत बाद वह गांव में एक शादी समारोह में गया और वहां फोटो खिंचवाई. इसके बाद वह बिजनौर के चांदपुर चला गया. अगली सुबह घर लौटकर उसने परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में चोरी और हत्या की झूठी कहानी सुनाई. 

पुलिस का खुलासा और गिरफ्तारी

हापुड़ पुलिस की गहन तफ्तीश के सामने आरोपी की चालें ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं. पूछताछ के दौरान राहुल टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया. एएसपी विनीत भटनागर ने बताया, "घरेलू कलह और पत्नी की बीमारी के इलाज में हो रहे खर्च से परेशान होकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल, शेरअली और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है.इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद हुए हैं."

Featured Video Of The Day
India ने AGNI-3 Missile का किया सफल परीक्षण, 3500KM है मारक क्षमता, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम