हापुड़ पुलिस ने रीता शर्मा की हत्या के मामले में उसके पति राहुल और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है आरोपी पति राहुल ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए दो कर्मचारियों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी हत्या की रात रीता शर्मा पर कंबल से मुंह दबाकर चाकू से बेरहमी से हमला किया गया था