Woman Shot After Resisting Harassment: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने वाली महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ करने के गांव के आरोपी ने बदनीयती से महिला को छुआ. महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से पीड़िता पर फायर कर दिया. तमंचे से निकली गोली से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा.
ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!
बदनीयती के इरादे से आरोपी ने महिला का पकड़ने का प्रयास किया था
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव का है, जहां छेड़खानी की शिकार हुई महिला बुधवार सुबह पशु बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं. बताया जाता है इसी दौरान गांव के 56 वर्षीय अर्जुन महिला को बदनीयती से पकड़ने की कोशिश की. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया. गोली महिला के बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता सरस्वती
छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी तमंचे से महिला को मारी गोली
पीड़ित महिला की पहचान सरस्वती के रूप में हुई है. बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह वह पशु बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं. तभी वहां पहुंचे गांव के 56 वर्षीय अर्जुन ने बदनीयती के इरादे से उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा. महिला ने बताया कि उसने छेड़खानी पर एतराज जताया तो आरोपी नाराज हो गया और उसने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया.
फरार 56 वर्षीय आरोपी अर्जन को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार
छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला को गोली मारने के बाद आरोपी अर्जुन मौके से फरार हो गया. मामले की शिकायत के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश देनी शुरू की. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सी ओ सदर राजेश कमल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो














