नोएडा में हॉर्न बजाने पर विवाद, युवक-युवतियों को बेसबॉल बैट से बेरहमी से पीटा; 2 गिरफ्तार

14 फरवरी की रात आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए दो युवक और दो युवतियों पर बेसबॉल बैट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हिंसक हमला बन गया था
  • आरोपियों ने आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास चार युवाओं पर बेसबॉल बैट और डंडों से हमला किया था
  • हमले में युवक वेदांत गंभीर रूप से घायल हुआ और आरोपियों ने पीड़ितों की कार को भी नुकसान पहुंचाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. 14 फरवरी की रात आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए दो युवक और दो युवतियों पर बेसबॉल बैट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार (14 फरवरी) रात की है, जब आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास रहने वाले दो लड़के और दो लड़कियां अपनी कार से जा रहे थे. रास्ते में गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर उनकी कहासुनी शाहरुख और अजीम नामक दो व्यक्तियों से हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पीड़ितों पर हमला बोल दिया. 

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

आरोपियों ने पीड़ितों की कार को निशाना बनाया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद उन्होंने कार में सवार चारों लोगों, जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, के साथ बेरहमी से मारपीट की. वेदांत नामक युवक को बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय हिंदू संगठनों से संपर्क किया. इसके बाद संगठन के सदस्य भारी संख्या में बिसरख थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. हिंदू संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

शिकायत मिलते ही बिसरख पुलिस एक्शन मोड में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.पुलिस ने शाहरुख (निवासी डासना, गाजियाबाद) और अजीम (निवासी अमरोहा) को चार मूर्ति से एटीएस की ओर जाने वाले रास्ते से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार, बेसबॉल बैट और डंडा बरामद कर लिया गया है.
 

Featured Video Of The Day
Rajasthan Chemical Factory: Bhiwadi की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, झुलसकर 7 मजदूरों की मौत