ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते समय बच्चे के मुंह में घुसा सरिया

सोसायटी के निवासियों के अनुसार, टॉवर N में रहने वाले उमेश का 14 वर्षीय बेटा सोमवार रात को पार्क (ओपन एरिया) में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक वहां लगी क्यारियों के पास गिर गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में 14 वर्षीय बच्चे के मुंह में लोहे का नुकीला सरिया घुस गया था
  • हादसे के समय बच्चे पार्क में दोस्तों के साथ खेल रहे थे और गिरने पर सरिया उनके मुंह के पास लगा था
  • एक अन्य बच्चे को भी माथे पर चोट आई है, दोनों बच्चों का इलाज यथार्थ अस्पताल में जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोए़डा:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार रात सोसाइटी के पार्क में दोस्तों के साथ खेल रहे 14 वर्षीय बच्चे के मुंह में लोहे का नुकीला सरिया घुस गया. इस हादसे में एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है, जिसके माथे पर चोट आई है. घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

कैसे हुआ हादसा?

सोसायटी के निवासियों के अनुसार, टॉवर N में रहने वाले उमेश का 14 वर्षीय बेटा सोमवार रात को पार्क (ओपन एरिया) में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक वहां लगी क्यारियों के पास गिर गया. क्यारियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पतले और नुकीले सरियों में से एक बच्चे के मुंह और ठोड़ी के पास जा घुसा.

सरिया घुसने के कारण अत्यधिक खून बहने लगा और बच्चा दर्द से चीखने लगा. उसी समय साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे के माथे पर भी सरिया लगने से चोट आई है. बच्चों की चीख सुनकर टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत यथार्थ अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही के आरोप

सोसायटी निवासी अंकित मिश्रा और अन्य लोगों ने मेंटेनेंस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  उनका कहना है कि ओपन एरिया में पौधे लगाने के बाद उनके चारों तरफ जानलेवा नुकीले सरिये खुले छोड़ दिए गए थे. इन सरियों को सुरक्षा के लिहाज से कवर नहीं किया गया था, जो बच्चों के लिए काल बन गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सोसायटी के लोग इस लापरवाही के खिलाफ बेहद गुस्से में हैं.

डॉक्टरों और पुलिस ने क्या कहा?

सोसाइटी से दो बच्चे लाए गए थे. एक के माथे पर और दूसरे की ठोड़ी के पास सरिया लगा था. दोनों का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. बिसरख थाना प्रभारी के मुताबिक, "पॉडियम पर क्यारियों को कवर करने के लिए लगाए गए सरियों से बच्चे चोटिल हुए हैं. दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं. पुलिस को अभी लिखित शिकायत का इंतजार है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान के पलटवार से डर गया America? या Trump का यू-टर्न कोई चाल? US Iran War | NDTV India