Greater Noida: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत राजस्थान के तीन लोगों की मौत, बच्ची घायल

कार में सवार लोग भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे, सभी बनारस जा रहे थे. मारे गए लोगों की पहचान पहचान विवेक, राम और ममता के रूप में हुई है. विवेक और ममता पति-पत्नी थे. एक घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Greater Noida: Truck hits car on Eastern Peripheral Expressway three people from Rajasthan death.

Greater Noida, 3 From Rajasthan Killed as Truck Hits Car on Eastern Peripheral Expressway: ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार 4 मई को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. दादरी कट से गाजियाबाद की ओर ग्राम शाहपुर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से वैगनआर कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे. हादसे में एक बच्ची घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Eastern Peripheral Expressway Road Accident: हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर कार.

भीलवाड़ा से बनारस जा रहा थे कार सवार 

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे, सभी बनारस जा रहे थे. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पहचान विवेक, राम और ममता के रूप में हुई है. विवेक और ममता दोनों पति-पत्नी थे. घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने हादसे में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है. उनके आने पर शव का पीएम कराकर परिजनों के हलावे कर दिया जाएगा. थाना दादरी पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक-कार को कब्जे में लेकर रास्ते से हटाया और यातायात शुरू किया.

पत्नी के 3 प्रेमी... बागपत में अवैध संबंध के कारण मारा गया सोनू, ऐसे दी दर्दनाक मौत

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीछे से आ रहे ट्रक नंबर (RJ 40 GA 9877) ने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते कार को पीछे से टक्कर मारी है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं. जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा. 

2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल-असम जीत पर क्या बोले PM Modi? Mamata Banerjee | BJP | TMC